IPL नीलामी में शांत रहने के बाद कैसा है RCB का हाल, एबी डिविलियर्स ने किया टीम का आकलन

आईपीएल की ताजा नीलामी में आरसीबी के पास इतना मोटा पर्स नहीं था कि वे बड़ी खरीद कर सकें लेकिन उन्होंने कुछ अच्छे खिलाड़ियों को शामिल करने में कामयाबी जरूर हासिल की। इस टीम के बारे में एबी डिविलियर्स ने अपना आकलन दिया है।

Ab de Villiers

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (आईपीएल) के लिए नीलामी 23 दिसंबर को समाप्त हुई जहां पर कुछ बड़े खिलाड़ियों को मोटी रकम में खरीदा गया। जिन टीमों ने बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन, सैम करन, निकोलस पूरन, हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों को खरीदा उनकी चर्चा भी ज्यादा हुई। कुछ टीमों ने इस बार ज्यादा हो-हल्ला नहीं मचाया और आरसीबी उनमें से एक थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 23 दिसंबर को हाल ही में मिनी-नीलामी के दौरान अपनी टीम में सात नए लोगों को जोड़ा। (Photo Credit- Ab de Villiers Instagram)

8.75 करोड़ रुपए के पर्स के साथ प्रवेश किया

2022 में तीसरे स्थान पर रहने के बाद आरसीबी ने आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले केवल पांच खिलाड़ियों को रिलीज करके अपने खिलाड़ियों के कोर ग्रुप को बनाए रखा है। उन्होंने नीलामी में 8.75 करोड़ रुपए के पर्स के साथ प्रवेश किया जिसको उन्होंने बुद्धिमानी से खर्च किया और बैटिंग ऑलराउंडर विल जैक और इंग्लिश पेसर रीस टॉपले को जोड़ा।

ये दोनों RCB के कोर सेट-अप में एक अच्छा संतुलन जोड़ते हैं। आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने बुधवार (28 दिसंबर) को जियो सिनेमा से बात करते हुए आगामी 2023 सीजन के लिए आरसीबी की टीम पर अपने विचार साझा किए। वह नई साइनिंग से खुश लग रहे थे लेकिन उन्होंने कहा कि अगर आरसीबी अपनी पुरानी कहानी बदलना चाहती है तो टॉप ऑर्डर को खूब रन बनाने होंगे।

आरसीबी की टीम पर अपने विचार साझा किए

एबी ने कहा, "हां, मुझे इस टीम का लुक पसंद है। पिछले साल वे और करीब आए। टीम में एक अच्छा संतुलन है, अच्छा बैकअप है, मुझे बस फॉर्म में कुछ लोगों की जरूरत है। यह वही पुरानी कहानी है जो मुझे लगता है कि टॉप ऑर्डर को चलना होगा। इस लाइन-अप में बहुत क्लास है। जोश हेजलवुड सबसे अच्छी खोज रहे हैं। मुझे लगता है कि वे काफी क्वालिटी वाले और बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं।"

एबी ने आगामी सीजन के लिए ग्लेन मैक्सवेल के फॉर्म के बारे में भी बात की और आगामी सीजन में रजत पाटीदार से पिछले सीजन की फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद की।

डिविलियर्स ने कहा, "ग्लेन मैक्सवेल कभी भी फॉर्म में आ सकते हैं और फिर रजत पाटीदार को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पहले जैसा ही काम करते रहें।"

पूर्व साथी विराट कोहली के बारे में कहा

अंत में, एबी ने आरसीबी के सबसे बड़े नाम और पूर्व साथी विराट कोहली के बारे में कहा कि आरसीबी के लिए इस सीजन में खिताब जीतने के लिए पूर्व कप्तान का फॉर्म महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि विराट ने विश्व कप में अच्छी बल्लेबाजी की थी और अगर वह फार्म में है तो हम काफी आगे जाएंगे। इसलिए, मैं इन लड़कों को प्रदर्शन करते देखने के लिए उत्सुक हूं। उन्हें पिछले साल से बहुत आत्मविश्वास मिला है और अब यह केवल उसे आगे ले जाने की बात है।"

Recommended Video

    IPL 2023: AB de Villiers की हो सकती है RCB में वापसी, दिए ये संकेत | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+