गौतम गंभीर ने कैसे बदली टीम इंडिया की सोच, अप्रोच और स्टाइल? कम समय में छोड़ी जबरदस्त छाप

भारतीय टीम का कोच बनने के बाद बेहद कम समय में गौतम गंभीर ने प्रभाव छोड़ा है। भारतीय टीम के स्टाइल में एक अलग बदलाव देखने को मिला है। आज वह अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। बतौर कोच बेहद कम समय में ही गौतम गंभीर ने टीम के अप्रोच को बदलने का काम किया है।

अब तक के समय में गौतम गंभीर ने क्वालिटी कोच के कई नमूने दिखाए हैं। भारतीय टीम उनकी कोचिंग में एक नए युग में प्रवेश कर रही है। इसकी शुरुआत भी हो गई है। पिछले कुछ मैचों को देखने पर गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल के बारे में काफी कुछ पता चलता है, जिसने टीम इंडिया की सोच बदल दी है।

Gautam Gambhir

टी20 क्रिकेट में किया एंकर रोल खत्म

हालिया टी20 मैचों को देखा जाए, तो भारतीय टीम से एंकर की भूमिका समाप्त देखी गई है। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ने आक्रमण का तरीका अपनाया। भले ही इस अप्रोच में अभिषेक का बल्ला खामोश रहा लेकिन सैमसन ने अंतिम मुकाबले में शतक जमा दिया। बल्लेबाजों को दोनों तरफ से आक्रमण करने का निर्देश देकर मैदान पर भेजा जाता है।

बैटिंग से ही विपक्षी टीम पर दबाव की रणनीति

भारतीय टीम जब पहले बैटिंग करती है, तो हर बल्लेबाज को तूफानी खेल का निर्देश दिया जाता है। यह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में दिखा है। गेंदबाजों को बौना साबित करने की रणनीति के साथ खेलकर आधा मैच पहली पारी में ही जीत लिया जाता है। विशाल स्कोर खड़ा कर विपक्षी टीम के ऊपर दबाव बनाने की रणनीति कारगर रही है।

टेस्ट मैच में रिजल्ट हासिल करने की अप्रोच

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में यह रणनीति दिखी थी। बारिश के बाद अंतिम दो दिनों के खेल में भारत ने मैच जीत लिया था। मैच जीतने के लिए यह आक्रामक रणनीति अपनाई गई थी। इंग्लैंड क्रिकेट टीम बैजबॉल क्रिकेट में 4 से 5 से रन रेट से रन बनाती है लेकिन भारतीय टीम 9 से 10 के औसत से रन बना रही थी। गंभीर और रोहित की रणनीति यही थी कि हर हाल में मुकाबला जीतने के लिए खेला जाएगा, ड्रॉ के लिए नहीं सोचना है।

पार्ट टाइम गेंदबाजों का इस्तेमाल

गौतम गंभीर के आने के बाद भारतीय टीम में पार्ट टाइम गेंदबाजों का इस्तेमाल देखने को मिला है। पहले ऐसा नहीं होता था। रियान पराग के रूप में एक धांसू स्पिनर इसी अप्रोच की खोज है। उनकी लेग स्पिन गेंद प्रोपर निकलती है। उनके अलावा अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह से भी गेंदबाजी कराई गई है।

अब तक के प्रदर्शन पर एक नजर

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में जीत दर्ज की थी। गौतम गंभीर की कोचिंग में यह पहली सीरीज थी लेकिन इसके बाद वनडे सीरीज में वहां पराजय का सामना करना पड़ा था। ज्यादा घुमाव वाली पिचों के कारण ऐसा हुआ था। वहां से वापस आने पर भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया और टी20 सीरीज में भी कुछ यही हुआ। टी20 में भारत ने 297 का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में खेलने वाले 9 देशों की कोई टीम टी20 में टॉप पांच बेस्ट स्कोरिंग टीमों में नहीं है लेकिन टीम इंडिया ने धमाल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+