Explained: क्या इंग्लैंड टीम हो गई WTC फाइनल की दौड़ से बाहर? जानिए अब कौन सा मुश्किल रास्ता बचा

WTC Points Table: इंग्लैंड ने घरेलू टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को 2-1 के अंतर से हरा दिया लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड को सीरीज जीतने के बाद भी टेस्ट चैम्पियनशिप की फाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। मामला मुश्किल हो गया है।

इंग्लैंड ने जुलाई में वेस्टइंडीज पर 3-0 की सीरीज जीत और श्रीलंका के खिलाफ पहले दो टेस्ट में जीत के साथ अपने घरेलू समर की शानदार शुरुआत की थी। हालांकि तीसरे टेस्ट में धनंजय डी सिल्वा की टीम से आठ विकेट से हारने के बाद वे WTC फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

england team

इंग्लैंड छठे स्थान पर खिसका

इस हार के बाद इंग्लैंड 2023-25 ​​WTC स्टैंडिंग में छठे स्थान पर खिसक गया है, जो श्रीलंका से पीछे है। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने 16 मैचों में से आठ में जीत हासिल की है, जिसके परिणामस्वरूप उसका अंक प्रतिशत 42.19% रहा है। इस बीच श्रीलंका 42.86% के अधिक अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है।

इंग्लैंड के बचे हुए मैचों में अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान का दौरा और नवंबर/दिसंबर 2024 में न्यूजीलैंड का दौरा शामिल है, जिनमें से प्रत्येक में तीन टेस्ट मैच शामिल हैं। अगर इंग्लैंड को अपनी स्थिति में सुधार करना है तो ये मैच उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

क्या इंग्लैंड क्वालीफाई कर सकता है?

मौजूदा WTC चक्र में इंग्लैंड का अभियान खराब तरीके से शुरू हुआ। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ की और भारत से 4-1 से बड़ी हार का सामना किया। अभी की स्थिति देखते हुए इंग्लैंड का भाग्य पूरी तरह से उनके नियंत्रण में नहीं है। भले ही वे शेष सभी छह टेस्ट जीत लें, वे केवल 57.95% का अधिकतम अंक प्रतिशत प्राप्त कर सकते हैं, जो अभी भी भारत के मौजूदा 68.52% और ऑस्ट्रेलिया के 62.50% से कम है।

अन्य टीमों पर बढ़ गई निर्भरता

भारतीय टीम से आगे निकलने के लिए इंग्लैंड को दुआ करनी होगी कि टीम इंडिया अपने दस में से कम से कम छह टेस्ट मैच हार जाए। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। ऑस्ट्रेलिया अपने शेष सात में से चार मैच हारे, तो इंग्लैंड टीम आगे निकल सकती है लेकिन यह मुश्किल काम है।

दक्षिण अफ्रीका से चुनौती

दक्षिण अफ्रीकी टीम को आगामी समय में छह मैच खेलने हैं। अगर अफ्रीकी टीम ने छह मैचों में से पांच अपने नाम कर लेती है, तो इंग्लैंड से आगे निकल जाएगी। यह भी इंग्लिश टीम के लिए एक समस्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+