कितना बड़ा हो गया हार्दिक पांड्या का बेटा? मां नताशा को आई याद तो बारिश में दौड़ी चली आईं, वीडियो वायरल

Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या और उनकी एक्स वाइफ नताशा स्तानकोविक को अलग हुए एक साल हो गया है। तलाक के बाद दोनों को मुलाक़ात करते हुए नहीं देखा गया। हालांकि बेटा अगस्त्य अपने पैरेंट्स से बराबर मिलता है और दोनों के पास आता-जाता रहता है। फोटो और वीडियो सामने आते रहते हैं।

इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने साबित कर दिया कि मां की ममता का कोई मोल नहीं है। बारिश में भीगते हुए नताशा अपने बेटे के साथ कहीं जा रही हैं और बेटे को बारिश से बचाने का प्रयास कर रही हैं। वीडियो वायरल हुआ है।

natasa stankovic

यह वीडियो किसी शोपिंग का नज़र आ रहा है, उस दौरान बारिश होती है। छाते के नीचे नताशा अपने बेटे को लेकर जा रही हैं। साथ में एक और महिला भी हैं। उन दोनों के बीच अगस्त्य दिखाई दिखाई देता है। वायरल भयानी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है। आस-पास का माहौल देखते हुए कहा जा सकता है कि यह वीडियो मुंबई का है। बेटे को लेकर नताशा चुपचाप वहां से निकल जाती हैं।

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 30 जुलाई 2020 को पिता बने थे। हार्दिक ने बेटे के जन्म की खबर सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की थी, जो फैंस के बीच काफी चर्चा में रही थी। अब अगस्त्य की उम्र 5 साल हो चुकी है और वह अक्सर अपने पिता के साथ सोशल मीडिया पर नजर आता है। हार्दिक पांड्या अपने बेटे के बेहद करीब हैं और कई बार इंटरव्यूज़ में यह जाहिर कर चुके हैं कि अगस्त्य ने उनकी जिंदगी में एक नया मतलब शामिल किया है।

हार्दिक और नताशा जुलाई 2024 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। अपने तलाक की खबर इन दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये शेयर की थी। व्यक्तित्व में असंतुलन के कारण इन दोनों का तलाक हो गया था। हार्दिक ज्यादातर खुद में ही रहते थे, इससे नताशा ने अलग होने का फैसला ले लिया। यह शादी चार साल तक चल पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+