'आशा करता हूं कि पाक के खिलाफ सीरीज होगी,' पाकिस्तान दौरे के बाद रोजर बिन्नी की प्रतिक्रिया

Roger Binny: एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान का दौरा किया है। वहां जाने के बाद बिन्नी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर अहम बयान दिया है। बिन्नी ने मेहमाननवाजी की तारीफ की है।

पाकिस्तान जाने के बाद रोजर बिन्नी ने कहा कि पाकिस्तान में हमारी अच्छी मुलाक़ात रही। हमारी शानदार मेहमाननवाजी की गई। उन्होंने हमारा काफी अच्छा ध्यान रखा। मुख्य अजेंडा क्रिकेट देखना था और उनके साथ चीजों के बारे में चर्चा करना था। ओवरऑल यह अच्छी ट्रिप रही।

roger binny

बिन्नी ने कहा कि पाकिस्तान ने आउट ऑफ़ द वे जाकर हमें सहज महसूस कराया। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर रोजर बिन्नी ने कहा कि बीसीसीआई कुछ नहीं कह सकता। यह सरकार का मामला है। हमें इंतजार कर देखना होगा। उम्मीद है कि ऐसा होगा। पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत में आएगी।

गौरतलब है कि इस समय भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप खेलने में व्यस्त है। भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। सुपर चार में अब एक बार फिर से मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच 10 सितम्बर को मैच होगा। अगर फाइनल तक दोनों टीमें जाती हैं, तो एक बार फिर से मैच होगा।

उल्लेखनीय है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के हेड जय शाह हैं। वह बीसीसीआई के सेक्रेटरी भी हैं। इस वजह से बोर्ड की तरफ से अपने दो मेहमानों को पाकिस्तान में एशिया कप के लिए भेजा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से निमंत्रण भी भेजा गया था। इस वजह से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों वहां गए थे। अटारी बॉर्डर के रास्ते बिन्नी और राजीव शुक्ला गए थे।

वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 14 अक्टूबर को होना प्रस्तावित है। इसको लेकर फैन्स में उत्साह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+