IND vs WI 5th T20: भारतीय स्पिनर्स ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला गया।

नई दिल्ली, 7 अगस्त: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 07 विकेट खोकर 188 रन बनाए। जवाब में विंडीज टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने आखिरी मुकाबले को 88 रन से जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। आखिरी टी20 में भारतीय स्पिनर्स ने इतिहास रच दिया। टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

स्पिनर्स के आगे ढेर वेस्टइंडीज

स्पिनर्स के आगे ढेर वेस्टइंडीज

दरअसल भारत के स्पिनर्स के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बेबस नजर आए। भारतीय स्पिनर्स ने एक-एक कर सभी विंडीज बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। वेस्टइंडीज के सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने अपने नाम किए। भारत की ओर से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 3-3, जबकि रवि बिश्नोई ने 4 विकेट चटकाए। टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी विकेट स्पिनर्स ने अपने नाम किए हों। ऐसे में भारतीय स्पिनर्स ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

किसने किसका विकेट झटका

किसने किसका विकेट झटका

भारत की ओर से अक्षर पटेल ने जेसन होल्डर, डेवोन थॉमस और शमरह ब्रूक्स का विकेट चटकाया। आखिरी टी20 में प्लेइंग 11 में जगह बनाने वाले कुलदीप यादव ने मौके का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने निकोलस पूरन, डोमिनिक ड्रेक्स और ओडियन स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वहीं रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, कीमो पॉल और ओबेद मैककॉय को पवेलियन भेजा।

श्रेयस ने जड़ा अर्धशतक

श्रेयस ने जड़ा अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के पहले विकेट के लिए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीच 38 रन की साझेदारी हुई। ईशान 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दीपक हुड्डा ने पारी को संभाला। उन्होंने अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। 12वें ओवर में हुड्डा 25 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर 40 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन ने 15, दिनेश कार्तिक ने 12, हार्दिक पांड्या ने 28 और अक्षर ने 9 रन बनाए।

हेटमायर ने जड़ा अर्धशतक

हेटमायर ने जड़ा अर्धशतक

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले ही ओवर में जेसन होल्डर खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद शमरह ब्रूक्स ने 13, डेवोन थॉमस ने 10, कप्तान निकोलस पूरन ने 3, रोवमैन पॉवेल ने 9, कीमो पॉल ने 0, डोमिनिक ड्रेक्स ने 1 और ओडियन स्मिथ ने 0 और शिमरोन हेटमायर ने 56 रन बनाए। हेडन वॉल्श खाता खेले बिना ही नाबाद पवेलियन लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+