Video: 'हिंदी नहीं आती...,' जब सरफराज खान ने उड़ाया शोएब बशीर का मजाक, क्रिकेटर के जवाब ने किया हैरान

India vs England, 4th Test: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। तीसरे दिन इंग्लैंड के 353 रनों के सामने भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की दूसरी पारी कुछ खास नहीं रही है। इंग्लैंड ने 8 विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। इस बीच मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सरफराज और शोएब के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
दरअसल, भारत के बल्लेबाज सरफराज खान और इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर के बीच हल्की फुल्की बातचीत ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यह मजेदार पल इंग्लैंड की पहली पारी के 103वें ओवर के दौरान देखने को मिला, जब ओली रॉबिन्सन के आउट होने के बाद बशीर बल्लेबाजी करने आए।

team india

इस दौरान सरफराज ने बशीर पर अटैक करने का फैसला किया, और इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी से उसकी हिंदी भाषा कौशल के बारे में सवाल किया। जबकि सरफराज को भरोसा था कि बशीर हिंदी नहीं समझते हैं, इंग्लैंड के स्टार ने अपने रिएक्शन से उन्हें चौंका दिया।

सरफराज और बशीर के बीच की मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल है....

  • सरफराज खान- इसको हिंदी भी नहीं आती है बढ़िया चलो.
  • शोएब बशीर- थोड़ी थोड़ी आती हैं हिंदी (मुझे थोड़ी बहुत हिंदी आती है)

ये भी पढ़ें- PSL में अचानक किस बात पर भड़क उठे बाबर आजम, बीच मैच में फैंस को दे डाली मारने की धमकी, देखें VIDEO

सरफराज के कहने का असर कुछ ऐसा हुआ कि बशीर को उसी ओवर में रवींद्र जड़ेजा ने आउट कर दिया। जडेजा ने 4/67 के आंकड़े के साथ अपनी पारी का अंत किया। मेजबान टीम ने कप्तान रोहित शर्मा (2) ने अपना विकेट जल्दी गंवा दिया, उन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया। पहले दिन जडेजा के अलावा डेब्यूटेंट आकाश दीप (3/83) ने प्रभावित किया, जबकि मोहम्मद सिराज (2/78) ने दो विकेट लिए। भारत पांच मैचों की सीरीज में अब तक 2-1 से आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+