आखिर रवींद्र जडेजा ने क्यों कहा, 'ये नहीं बताऊंगा, आप इंग्लिश में छाप देंगे सामने वाले समझ जाएंगे'
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने विश्वकप में जीत के साथ शुरुआत की है। भारतीय टीम ने मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की पारी को टीम इंडिया ने सिर्फ 199 रन के स्कोर पर समाप्त कर दिया। मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजों की फिरकी का कंगारू बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवींद्र जडेजा ने कहा कि शुरुआत में ही तीन विकेट गिरने से थोड़ी चिंता जरूर होती है लेकिन हमारी टीम में जिस तरह से खिलाड़ी हैं, हमे भरोसा था कि वह टीम को इस मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाल सकते हैं। विराट कोहली और केएल राहुल ने कई बार भारत के लिए यह काम किया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का भी पहला विकेट सिर्फ 5 रन के स्कोर पर गिर गया। इसके बाद डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने अच्छी साझेदारी की और टीम के स्कोर को 74 रन तक पहुंचाया। लेकिन इसी दौरान डेविड वार्नर को कुलदीप यादव ने पवेलियन की राह दिखा दी। मैच में रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को 46 रन के स्कोर पर आउट किया। इसके साथ ही उन्होंने लाबूशेन, एलेक्स कैरी को भी पवेलियन की राह दिखाई। रवींद्र जडेजा से जब चेन्नई में गेंदबाजी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमे पता था कि यह पिच गेंदबाजों के लिए मददगार है, इसमे बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है।
जिस तरह से स्टीव स्मिथ को जडेजा ने आउट किया उसको लेकर जडेजा से पूछा गया कि क्या आप गेंद को अतिरिक्त घुमने की कोशिश कर रहे थे। इसपर जडेजा ने कहा कि मैं यह सब नहीं बताऊंगा नहीं तो आप लोग इसे इंग्लिश में छाप दोगे और दूसरी टीम के खिलाड़ी समझ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications