World Cup 2023: पाकिस्तान के लिए अभी जिंदा है सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद, जानिए क्या है समीकरण
World Cup 2023: विश्वकप में पाकिस्तान का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। शुरुआत में पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी।
लेकिन इसके बाद पाकिस्तान की टीम को लगातार चार हार का मुंह देखना पड़ा। भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान को हार मिली, जिसके बाद विश्वकप में पाकिस्तान का आगे का सफर काफी मुश्किल हो गया था।

लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करके पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पूरी तरह से खत्म नहीं होने दिया।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 204 रन पर समेट दिया । इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 32.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच में जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। हालांकि अहम बात यह है कि इसके लिए पाकिस्तान को दूसरे मैचों के नतीजे पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
पाकिस्तान के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वह अपने अगले दो मैचों में जीत दर्ज करे और इसके बाद अच्छी किस्मत हुई और दूसरी टीमों के नतीजे पाकिस्तान की अपेक्षा के अनुसार गए तो पाक टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
पाकिस्तान के अगले दो मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ और इंग्लैंड के खिलाफ है। ऐसे में इन दोनों मैचों में जीतने के बाद पाकिस्तान को दूसरी टीम और अपनी किस्मत की ओर देखना होगा।
पहला समीकरण
अफगानिस्तान की टीम इस विश्वकप में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर रही है। टीम ने 6 मैच में से 3 मैच जीतकर छठे पायदान पर है। ऐसे में अगर अफगानिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका अफगानिस्तान को हरा देती हैं तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
दूसरा समीकरण
दूसरी स्थिति की बात करें तो अगर दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका दोनों न्यूजीलैंड को हरा दें तो भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। लेकिन जिस तरह की फॉर्म में न्यूजीलैंड हो मुश्किल है कि श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का मुंह देखना पड़े।
तीसरा समीकरण
तीसरी परिस्थिति की बात करें तो अगर भारत श्रीलंका और नीदरलैंड दोनों टीमों को हरा देती है तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का दरवाजा खुला रहेगा। यानि साफ है कि पाकिस्तान को अपने दोनों मुकाबले जीतने के साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। बहरहाल देखने वाली बात है कि क्या पाकिस्तान अपने दोनों मैच जीत सकती है। टीम के दोनों मुकाबले बड़ी टीमों के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications