मास्टरस्ट्रोक या बड़ी गलती! SRH से होगी 23 करोड़ वाले खिलाड़ी की छुट्टी? सामने आई वजह

Sunrisers Hyderabad, Heinrich Klassen: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम बड़ा फैसला ले सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम अपने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को रिलीज़ करने पर गंभीर रूप से विचार कर रही है। क्लासेन को पिछले सीजन में 23 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि पर रिटेन किया गया था। वह कप्तान पैट कमिंस से भी ज्यादा वेतन पाने वाले खिलाड़ी थे।

पिछले सीजन टीम के लिए बनाए थे सबसे अधिक रन (Sunrisers Hyderabad, Heinrich Klassen)

आईपीएल 2025 में हैदराबाद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम छठे स्थान पर रही। इसी को देखते हुए प्रबंधन अब टीम में बड़े बदलाव करने और स्क्वॉड को नया रूप देने की तैयारी में है। क्लासेन ने आईपीएल 2025 में हैदराबाद के लिए 14 मैचों में 172.67 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 487 रन बनाए और टीम के शीर्ष स्कोरर थे। उनकी अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता उन्हें एक मैच विनर खिलाड़ी बनाने का काम करती है।

Heinrich Klassen 1

फॉर्म में नहीं हैं क्लासेन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से क्लासेन ने बहुत कम क्रिकेट खेला है। 'द हंड्रेड 2025' में उनका हालिया प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां उन्होंने आठ पारियों में केवल 112.68 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए। फॉर्म और मैच-फिटनेस दोनों सवालों के घेरे में होने के कारण हैदराबाद अभी विचार कर रही है कि क्या इतनी बड़ी रकम पर उन्हें बनाए रखना रणनीतिक रूप से सही होगा।

कैमरुन ग्रीन पर SRH की नजरें

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन पर भी फैंस की नजरें रहने वाली है। कप्तान पैट कमिंस और कोच डेनियल विटोरी दोनों के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़े होने के कारण हैदराबाद ग्रीन को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर सकती है। क्लासेन को रिलीज करने से SRH को आवश्यक बजट मिल जाएगा ताकि वे ग्रीन के लिए आक्रामक रूप से बोली लगा सकें।

वहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी टीम से बाहर हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 15 नवंबर की डेडलाइन से पहले उन्हें ट्रेड करने पर विचार कर रही हैं। अगर कोई डील नहीं होती है, तो उन्हें भी नीलामी पूल में छोड़ा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+