Watch: मुझे क्यों मार रहे हो? ऋषभ पंत की लिटन दास से तीखी बहस, घटना का वीडियो तेजी से वायरल
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम का टॉप क्रम पूरी तरह से फ्लॉप हो गया। टीम इंडिया ने लंच से पहले ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभाला और एक भागीदारी की।
बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पन्त और लिटन दास के बीच थोड़ी बातचीत हो गई और कैमरे पर भी घटनाक्रम सामने आ गया। स्टंप माइक पर ऋषभ पंत की आवाज सुनने को मिली। लिटन दास को वह कुछ कह रहे थे और दास ने भी जवाब दिया है।

ओवरथ्रो पर पन्त ने जब सिंगल लिया, उस समय बात शुरू हुई। पन्त ने लिटन दास को कहा कि उसको फेंको ना भाई मुझे क्यों मार रहे हो? पन्त का इशारा था कि अपने प्लेयर की तरफ गेंद फेंको, मुझे मत मारो। दरअसल गेंद पन्त के शरीर से टकरा गई थी। इसके बाद यह घटना कैमरे पर कैद हुई और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
दिसम्बर 2022 में हुए कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत पहली बार रेड बॉल क्रिकेट में खेल रहे हैं और आते ही उनका धमाका देखने को मिला। हालांकि वह फिफ्टी पूरी करने से पहले आउट हो गए लेकिन जब तक क्रीज पर रहे, मेहमान गेंदबाजों में डर बनाए रखा। पन्त ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की पारी खेली। उनको हसन महमूद की गेंद पर लिटन दास ने कैच किया।
इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद शुभ'मन गिल खेलने के लिए आए लेकिन वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ और विराट कोहली 6 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह टीम इंडिया के धांसू बल्लेबाज सस्ते में सिमट गए।












Click it and Unblock the Notifications