‘जिसने टीम की जीत में योगदान नहीं दिया, उसे क्यों रखना’, इस खिलाड़ी को GT की टीम में नहीं देखना चाहते आकाश

आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने कमाल का खेल दिखाया। पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही गुजरात खिताब जीतने में सफल रही। फाइनल में हार्दिक एंड कंपनी ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले

aakash chopra

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने कमाल का खेल दिखाया। पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही गुजरात खिताब जीतने में सफल रही। फाइनल में हार्दिक एंड कंपनी ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया। टाइटन्स को चैंपियन बनाने में कप्तान हार्दिक के अलावा हर एक खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया। टॉप ऑर्डर में शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने खूब रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन और राशिद खान ने लगातार विकेट चटकाए। इसी बीच भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अगले सीजन के लिए टीम से एक खिलाड़ी को रिलीज करने की बात कही है।

Recommended Video

    IPL 2023: Aakash Chopra ने GT के इस खिलाड़ी के लिए कहा ‘निकाल कर फेंक दो’| वनइंडिया हिन्दी| #Cricket
    जिसने योगदान नहीं दिया, उसे क्यों रखना

    जिसने योगदान नहीं दिया, उसे क्यों रखना

    आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2023 के लिए मैथ्यू वेड को गुजरात टाइटन्स से रिलीज करने की बात कही है। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा, जिस खिलाड़ी ने टीम की जीत में योगदान नहीं दिया, उसको टीम में रखने का क्या फायदा। आकाश के अनुसार, ‘'मैथ्यू वेड को टीम से रिलीज किया जाना चाहिए। वो ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और आईपीएल में ट्रॉफी भी जीती, लेकिन बार-बार मौके मिलने के बाद भी वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। अगर उन्होंने कुछ नहीं किया तो गुजरात टाइटन्स को उन्हें रिलीज कर देना चाहिए।''

    मिले मौकों का नहीं उठाया फायदा

    मिले मौकों का नहीं उठाया फायदा

    2011 के बाद मैथ्यू वेड का आईपीएल में ये दूसरा सीजन था। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज को गुजरात टाइटन्स ने मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था। बतौर ओपनर शुभमन गिल के जोड़ीदार और विकेटकीपर के रोल में वेड टीम की पहली पसंद थे, लेकिन शुरुआती मैचों में फेल होने के बाद उनको प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया। वेड पर कप्तान हार्दिक ने फिर भरोसा जताया और नंबर-3 पर उनको मौका दिया, लेकिन इस बार भी वेड कप्तान और फ्रेंचाइजी के विश्वास पर खरे नहीं उतरे। पूरे सीजन 10 मैचों में उन्होंने 15.70 की साधारण औसत के साथ कुल 157 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला और उनका सबसे बढ़िया स्कोर 35 रन रहा।

    ऑस्ट्रेलिया के लिए भी मिलाजुला रहा प्रदर्शन

    ऑस्ट्रेलिया के लिए भी मिलाजुला रहा प्रदर्शन

    सिर्फ आईपीएल ही नहीं टी20 फॉर्मेट में अपनी नेशनल टीम ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए भी वेड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 60 मैचों में उनके नाम पर 22 की औसत और 129.34 के स्ट्राइक रेट से कुल 789 रन दर्ज है। 45 पारियों में वेड केवल 3 अर्धशतक ही लगा सके। हालांकि, पिछले साल कंगारू टीम को टी20 चैंपियन बनाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ वेड ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए केवल 17 गेंदों पर 41 रन की तूफानी पारी खेली थी। अपनी पारी में वेड ने 4 छक्के लगाए थे।

    टीम को है नंबर-3 बल्लेबाज की तलाश

    टीम को है नंबर-3 बल्लेबाज की तलाश

    आकाश चोपड़ा ने अपने वीडियो में आगे कहा कि गुजरात टाइटन्स को नंबर-3 के लिए अच्छे खिलाड़ी की जरूरत है। उन्होंने कहा, ''शुभमन गिल टॉप में खेलते हैं, हार्दिक पांड्या मध्यक्रम और डेविड मिलर फिनिशर हैं। गिल और पांड्या अपनी जगह पर बहुत अच्छे रहे और मिलर ने सीजन में बहुत बढ़िया खेल दिखाया, लेकिन टीम के लिए नंबर-3 चिंता का विषय है क्योंकि वे सबसे अच्छे उम्मीदवार को ठीक से खोजने में विफल रहे। तेवतिया ने सीमित मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन केवल चेज करते हुए और पहले बल्लेबाजी करते समय नहीं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+