'मोहम्मद शमी के पैसों से जश्न, वर्ना तो अल्लाह ही मालिक है', हसीन जहां पर भड़के फैंस
Hasin Jahan Trolled: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की तरफ से सबसे अधिक विकेट चटकाए थे।
शमी की गेंदबाजी रही शानदार
पिछले कुछ समय से मोहम्मद शमी अपनी गेंदबाजी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया था। शुरुआती चार मुकाबलो में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बावजूद भी टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम दर्ज हुआ। मोहम्मद शमी की इस धमाकेदार प्रदर्शन की तारीफ खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी।

हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो
अपने खेल के अलावा निजी जिंदगी के कारण भी मोहम्मद शमी सुर्खियों में बने रहते हैं। मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया के जरिए लगातार उन पर तंज कंसने का काम करती रही हैं। हसीन जहां का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हसीन जहां के इस वीडियो में उन्हें अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है।
फैंस कर रहे हैं ट्रोल
हसीन जहां के इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है की हसीन जहां के पास अगर मोहम्मद शमी का पैसा नहीं होता तो फिर वह इस तरह की जिंदगी नहीं जी रही होती। मोहम्मद शमी और हसीन जहां की बेटी के बर्थडे के मौके पर फैंस लगातार शमी के बारे में पूछ रहे हैं। शमी को अपनी बेटी के बर्थडे पर इनवाइट नहीं किए जाने के लिए हसीन जहां को ट्रोल किया जा रहा है।
आईपीएल 2024 में आएंगे नजर
मोहम्मद शमी अब आईपीएल 2024 में वापस मैदान में नजर आ सकते हैं। गुजरात टाइटंस की तरफ से मोहम्मद शमी का प्रदर्शन पिछले साल आईपीएल में जबरदस्त रहा था। मोहम्मद शमी साल 2024 में भी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतना चाहेंगे। गुजरात टाइटंस की टीम के मोहम्मद शमी एक अहम खिलाड़ी हैं। हार्दिक पंड्या के ट्रेड होने के बाद भारतीय सीनियर खिलाड़ी के रूप में मोहम्मद शमी की जिम्मेदारी अब गुजरात के लिए और अधिक हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications