हसीन जहां ने लाल साड़ी में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी! अल्लाह का डर दिखाकर खुलेआम मिली धमकी

Hasin Jahan post photoshoot in red saree: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। हसीन जहां का इंस्टाग्राम अकाउंट कई स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरों से भरा पड़ा है। वह अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ ये तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसमें उनका फैशन सेंस और चार्म देखने को मिलता है।

लाल साड़ी में नजर आईं हसीन जहां

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हसीन जहां लाल साड़ी पहनी हुईं नजर आईं। हसीन जहां की इस तस्वीर के नीचे फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स हसीन जहां की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें धमकी देने का काम कर रहे हैं। हसीन जहां लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी
हे नाथ नारायण वासुदेवा.. आप को श्री कृष्ण जन्माष्टमी हार्दिक शुभकामनाएं जय श्री कृष्ण।

Hasin Jahan 1

अल्लाह का डर दिखाकर खुलेआम मिली धमकी

एक यूजर ने लिखा कि ये ड्रामा क्यों कर रही हो, आपके विचार तो हिंदू के खिलाफ है तो हिंदू धर्म का गेटअप क्यों? एक अन्य यूजर ने लिखा कि हिंदू का रीति रिवाज करते हो अल्लाह से डरो अल्लाह को याद करो। इस पोस्ट के बाद लगातार हसीन जहां को ट्रोल किया जा रहा है।

शमी से हुई थी शादी

हसीन जहां और मोहम्मद शमी की पहली मुलाकात 2012 में आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी। उनका रिश्ता प्यार में बदल गया और 2014 में उनकी शादी हो गई। हालांकि, उनके रिश्ते में तब खटास आ गई जब 2018 में जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। तब से यह जोड़ा अलग रह रहा है।

शमी पर लगे थे कई गंभीर आरोप

शमी के खिलाफ जहां द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर थे और इसमें घरेलू हिंसा के आरोप भी शामिल थे। इन आरोपों के कारण उनकी शादी पर काफी दबाव पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप उनका अलगाव हो गया। व्यक्तिगत उथल-पुथल के बावजूद दोनों ने अपने-अपने जीवन और करियर पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+