Hasin Jahan: झूठा निकला हसीन जहां का रस्म-ए-हलाला पर VIDEO, अब जाकर सच्चाई से उठा पर्दा

Haseen Jahan: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी की 14 महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20I सीरीज में उन्हें मौका मिला है। दूसरी ओर स्टार क्रिकेटर से अलग रह रहीं उनकी पत्नी हसीन जहां एक बार फिर अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।

शमी के साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रहे विवादों के कारण उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी अक्सर फैंस का ध्यान आकर्षित करती है। आइए जानते हैं ताजा मामला क्या है?

hasin jahan latest photos and video

हसीन जहां ने हलाला को लेकर शेयर किया वीडियो
दरअसल, तेज गेंदबाज की पत्नी हसीन जहां न सिर्फ अपने विवाद को लेकर बल्कि अन्य गलत रिवाजों के खिलाफ भी अपनी राय मुखरता से रखती हैं। पूर्व मॉडल ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हलाला को लेकर एक वीडियो शेयर की है।

वीडियो के कैप्शन में एक टेक्स्ट है, जिसमें लिखा है कि 'रस्म-ए-हलाला, मजहब की खूबसरती।' वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किसी मौलवी के सामने कुछ डॉक्यूमेंट साइन कर रही है और हसीन जहां ने इस पर लिखा है कि, दीन को वहां फॉलो करो जहां इंसानियत बचे, जहां इंसानियत का खून हो वहां दीन धर्म को क्या फॉलो करना। जिंदगी इत्मिनान से जीने का नाम है, खौफजदा जिंदगी ही जहन्नुम है, और कोई दीन, कोई धर्म जिंदगी को जहन्नुम की तरफ धकेलने की बात नहीं करता। उन्होंने आखिर में बेवकूफी का काम बताकर इसकी आलोचना की है।

क्या झूठा निकला हसीन जहां का हलाला पर वीडियो?
अब सवाल उठता है कि क्या ये वीडियो हलाला का ही? पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने बताया कि ये वीडियो पाकिस्तान का है, नोट पर जिन्ना दिख रहे हैं, लेकिन महिला के साथ खेलना सही नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने दावा किया कि, 'ऐसा कोई मामला नहीं है। ये हमारे गांव के पास का है, जो जमीन का मामला था और रजिस्टर्ड ऑफिस का है शायद, पूरा वीडियो आपने देखा नहीं होगा।' वहीं एक अन्य यूजर ने इसे गलत जानकारी बताया। हालांकि, हम इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

hasin jahan latest photos

हसीन जहां और मोहम्मद शमी की पहली मुलाकात
दरअसल, जहां और शमी की मुलाकात 2012 के आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी, जब वह चीयरलीडर के तौर पर काम कर रही थीं। उस समय जहां अपने पहले पति से तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। दो साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2014 में शादी कर ली।

कपल के अशांत रिश्ते पर लोगों की नजर
जहां को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, हालांकि, कई लोगों का मानना ​​है कि यह उनकी वर्तमान मानसिक स्थिति को दर्शाता है और संभवतः शमी के साथ चल रही उनकी कानूनी लड़ाई की ओर इशारा करता है। पिछले कई सालों से इस कपल का अशांत रिश्ता लोगों की नजरों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+