Mohammed Shami की बेटी ने चेक की डॉक्टर की हार्टबीट, हसीन जहां ने अपनी 'लाडली' पर जमकर लुटाया प्यार
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी मैदान पर वापसी के लिए कमर कस रहे हैं, अक्सर सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं। दूसरी ओर स्टार क्रिकेटर की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।
शमी के साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रहे विवादों के कारण उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी अक्सर फैंस का ध्यान आकर्षित करती है। आइए जानते हैं ताजा मामला क्या है।

आयरा ने डॉक्टर बनकर किया डॉक्टर का इलाज
दरअसल, टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर अपने बीच चल रहे विवादों के बारे में मुखर रही हैं, लेकिन इस बार उनकी पोस्ट किसी विवाद को लेकर नहीं बल्कि अपनी 'लाड़ली' बेटी पर है। इंस्टा पोस्ट में देखा जा सकता है कि मोहम्मद शमी की बेटी आयरा डॉक्टर बनकर डॉक्टर का ही इलाज कर रही हैं।
हसीन जहां ने बेटी पर जमकर लुटाया प्यार
हसीन ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, डॉक्टर भी इस पल को एन्जॉय कर रहे हैं। 'डॉक्टर के दिल की धड़कन चेक हो रही है। हां! अभी भी धड़क रही है, धक धक। ओ बेबो बहुत प्यारी है मेरी।(हार्ट इमोजी)।
2012 में पहली बार मिले हसीन जहां और मोहम्मद शमी
दरअसल, जहां और शमी की मुलाकात 2012 के आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी, जब वह चीयरलीडर के तौर पर काम कर रही थीं। उस समय जहां अपने पहले पति से तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। दो साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2014 में शादी कर ली।
ये भी पढ़िए- Net Worth: रविंद्र जडेजा और रचिन रविंद्र में से कौन है ज्यादा अमीर? दोनों के बीच है कड़ी टक्कर
कपल के अशांत रिश्ते पर यूजर्स की नजर
जहां को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, हालांकि, कई लोगों का मानना है कि यह उनकी वर्तमान मानसिक स्थिति को दर्शाता है। शमी के साथ चल रही उनकी कानूनी लड़ाई की ओर इशारा करता है। पिछले कई सालों से इस कपल का अशांत रिश्ता लोगों की नजरों में है।












Click it and Unblock the Notifications