हसीन जहां ने कोलकाता पहुंचे मोहम्मद शमी पर लगाया घिनौना आरोप, किसी को नहीं हो रहा यकीन

Hasin Jahan and Mohammed Shami: अक्सर मोहम्मद शमी और भारतीय क्रिकेटरों को कोसने वाली हसीन जहां अपने काम पर नियमित लगी रहती हैं और आरोप लगाती रहती हैं। कोलकाता में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलने के लिए मोहम्मद शमी वहां पहुंचे थे और हसीन जहां का शिकार बन गए।

केकेआर के खिलाफ शमी की टीम हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा। जिस समय वह मैदान पर अपनी टीम के लिए गेंदबाजी कर रहे थे, उसी समय हसीन जहां अपने रंग दिखा दिए और भारतीय क्रिकेटर को एक बार फिर से निशाना बनाने का मौका देख लिया।

hasin jahan

हसीन जहां ने शमी को सोशल मीडिया पोस्ट कर सीधा अटैक किया और उनका नाम तक लिख दिया। हालांकि शमी पर हमला करते ही उनके फैन्स ने मामला तुंरत संभाल लिया और हर बार की तरह इस बार भी हसीन जहां को करारा जवाब भी मिला है।

हसीन जहां ने शमी पर घिनौना आरोप जड़ते हुए लिखा कि वैश्याओं में मशगुल बाप को बेटी की कोई प्रवाह नहीं है। कोई जिम्मेदारी कभी ना थी और ना है लेकिन घटिया समाज मुझे गलत कहता है। शमी अहमद ने कभी बेटी से मिलने की, शिक्षा की या बेटी का भविष्य सुरक्षित करने की कोशिश नहीं की। किसी फेस्टिवल या जन्मदिन पर कपड़े तक नहीं भेजे।

Hasin Jahan की बेटी से नहीं करते शमी बात

हसीन जहां ने आगे लिखा कि कभी बेबो ने मैसेज किया कि डैडी मेरा जन्मदिन है, मुझे गिफ्ट भेजो, तो घटिया कपड़े भेजे। वो कपड़े मैंने रखे हैं, कोर्ट में दिखाउंगी। अरबपति बाप ने बेटी को कैसे कपड़े भेजे। किसी भी फेस्टिवल या बर्थडे पर बेबो से बात नहीं करता है। कुछ साल पहले बकरीद पर बेबो बार-बार शमी अहमद को कॉल और मैसेज कर रही थी कि मुझे आपसे बात करनी है। शमी ने बहुत टाइम बाद बात करने को कहा, बेबो बात करके खुश हो गई। दूसरे दिन कॉल की तो शमी अहमद ने बेबो को कहा कि रोज-रोज कॉल मत करना मैं व्यस्त रहता हूँ। उस दिन बेबो बहुत रोई।

Hasin Jahan के बेटी के कपड़ों को लेकर किया खुलासा

आगे हसीन जहां ने लिखा कि मैंने बहुत मुश्किल से बच्ची को संभाला, यह अल्लाह जानते हैं। पिछली बार शमी बेबो से मिला था वह छह साल बात मुलाकात हुई थी, जो कोर्ट के डर से हुई थी। बेबो को जो शोपिंग कराया था, वह फ्री का था। कोई पार्टी वियर या कैजुअल वियर शोपिंग नहीं था। प्यूमा के जिम वियर थे, जो बेबो की साइज के नहीं थे और जो मिला था वह फ्री का था, जो बेबो को दे दिये। प्यूमा का अनुबंध था शमी अहमद का, वे उनको फ्री में कपड़े और जूते देते हैं।

शमी ने दिखाने के लिए किया विडिओ पोस्ट

हसीन जहां ने यह भी बताया कि बेबो जिद्द कर रही थी शमी अहमद के सामने कि मेकअप किट, गिटार और हार्ड कॉपी कैमरा दिलाओ लेकिन शमी अहमद ने नहीं दिलाया। जब बेबो वापस आई, तो मैंने कपड़े वापस करवा दिए, तो सस्ता सा गिटार और मेकअप किट भेजा। इन्स्टाग्राम पर एक महीने बाद वीडियो पोस्ट किया क्योंकि उस समय शमी अहमद के पास पोस्ट करने के लिए कोई कंटेंट नहीं था और लोगों के सामने सहानुभूति भी लेनी थी। जो लोग सच्चाई जाने बिना मुझे गलत कहते हैं, उनका भी हिसाब अल्लाह करेगा।

शमी को दी बद्दुआ

हसीन जहां ने आरोप लगाया कि कुछ टीवी एंकरों के सपोर्ट से शमी अहमद मुझे बदनाम करता है। अल्लाह ने चाहा, तो शमी अहमद को अल्लाह इसी दुनिया में जहन्नुम दिखाएगा इंशाल्लाह मेरी बेटी के आंसू बेकार नहीं जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+