क्या सचिन को कभी आउट कर पाए हैं अर्जुन तेंदुलकर? पिता का जवाब सुनकर हंस पड़े फैंस
आईपीएल 2023 की चर्चित पिता-पुत्र की जोड़ी सचिन और अर्जुन तेंदुलकर इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सचिन ने इस बात का जवाब दिया है क्या अर्जुन ने कभी अपनी बॉलिंग से उनको आउट किया है।

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर चुके हैं और उन्होंने अपना पहला विकेट भी ले लिया है। अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है जिनका करियर अभी शुरू ही हुआ है और उन्हें लंबा सफर तय करना होगा।
अर्जुन के ऊपर अपने पिता के बड़े नाम की बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। सचिन तेंदुलकर दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल हैं। तो क्या कभी अर्जुन ने अपनी गेंदबाजी से सचिन का विकेट लिया है?
यह सवाल काफी दिलचस्प है जिसका जवाब खुद सचिन तेंदुलकर ने दिया। सचिन ने ट्विटर पर अपने फैंस को सवाल पूछने का मौका दिया और जिस सवाल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा गया वह था- अर्जुन ने कभी आपको आउट किया है?
इस पर सचिन ने कहा, हां एक बार लॉर्ड्स में आउट किया है, लेकिन यह बाद अर्जुन को याद मत दिलाना। इस जवाब ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को हंसी के फव्वारे में छोड़ छोड़ दिया।
Recommended Video


इस समय आईपीएल में सचिन और अर्जुन की जोड़ी काफी चर्चित है। दोनों ही मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा है। अर्जुन जब गेंदबाजी कर रहे होते हैं तो सचिन डगआउट में बैठे होते हैं।
अर्जुन पिछले कुछ समय से आईपीएल में लगातार मुंबई इंडियंस की टीम में बने हुए थे लेकिन उनको इस सीजन में आखिरकार मौका मिला है। आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई की टीम ने अर्जुन को 30 लाख रुपए में खरीदा था।
इससे पहले सचिन भी अपने आईपीएल करियर में मुंबई इंडियंस के लिए काफी मुकाबले खेल चुके हैं। अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल के डेब्यू के दौरान सचिन ने एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा था-
"अर्जुन आज तुम एक क्रिकेटर के तौर पर अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव ले चुके हो। तुम्हारे पिता के तौर पर, जो तुम्हें प्यार करता है और क्रिकेट को लेकर जुनूनी है, मैं जानता हूं कि तुम इस खेल को वह सम्मान दोगे जिसका ये हकदार है और यह खेल पलट कर तुम्हें भी प्यार करेगा।
"तुमने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है और मुझे यकीन है कि तुम इसको करते रहना जारी रखोगे। यह खूबसूरत यात्रा की एक शुरुआत है। ऑल द बेस्ट।"












Click it and Unblock the Notifications