मैक्सवेल को हल्के में लेना पड़ा हर्षल को भारी, LIVE मैच में हार्दिक पांड्या ने लगाई फटकार- Watch Video
मोहली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
नई दिल्ली, 20 सितंबर: मोहली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 06 विकेट खोकर 208 रन बनाए। हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान केएल राहुल ने भारत की ओर से शानदार पारी खेली। हार्दिक पांड्या 30 गेंदों पर 71 और हर्षल पटेल 4 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। हर्षल पटेल ने 19वें ओवर में एक बड़ा शॉट लगाया, उन्हें लगा कि यह तो छक्का होगा पर बाउंड्री पर तैनात मैक्सवेल ने शानदार फील्डिंग करते हुए अपनी टीम के लिए 5 रन बनाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video

रन के लिए नहीं भागे हर्षल
भारत की पारी का 19वां ओवर नाथन एलिस ने किया। ओवर की तीसरी गेंद पर हर्षल पटेल ने बड़ा शॉट खेला। उन्हें पूरा भरोसा था कि 6 रन मिल जाएंगे। लेकिन लॉन्ग ऑन पर मुस्तैद ग्लेन मैक्सवेल ने सीमा रेखा के बाहर जाती हुई गेंद को सही समय पर छलांग लगाकर बाउंड्री के बाहर फेंक दिया। इस तरह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच रन बचाए। दूसरी ओर हर्षल 1 रन लेने के लिए भाग ही नहीं रहे थे। ऐसे में नॉन स्ट्राइकर एंड पर तैनात हार्दिक ने उन पर सिंगल का दबाव बनाया ताकि स्ट्राइक उनके पास आ सके।
Glenn Maxwell you are flying man.#glennmaxwell #INDvsAUS #FlyingManMaxwell pic.twitter.com/Uytb3UWT2l
— Jitendra Singh (@shakya414) September 20, 2022

मुकाबले का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 7 गेंदों में 2 रन बनाए। इसके बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। उपकप्तान केएल राहुल 35 गेंदों पर 55 रन बनाकर कैच आउट हुए।

पांड्या ने जड़ा अर्धशतक
इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने रन गति बढ़ाई। उन्होंने 25 गेंदों पर 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर यादव आउट हुए। 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को पांचवां झटका लगा। अक्षर पटेल 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर कैच आउट हुए। 19वें ओवर की पहली गेंद पर भारत का एक और विकेट गिरा। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। हार्दिक पांड्या 30 गेंदों पर 71 और हर्षल पटेल 4 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications