'वो रुकता नहीं है...', राशिद लतीफ ने कहा- अगला बाबर आजम या विराट कोहली हो सकता है ये खिलाड़ी

ऐसा एक खिलाड़ी आ चुका है जिसको लोग बहुत गौर से देखना चाहेंगे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी को "अगला बाबर आजम या विराट कोहली" कहा।

Harry Brook

खेल में आने वाले वक्त के साथ ऐसे सितारे का आना बहुत जरूरी होता है जिसको देखकर नई पीढ़िया अपना क्रेज, उत्सुकता और प्रेरणा बरकरार रख सकें। इंग्लैंड की टीम में जब जो रूट आए तो उम्मीदें बहुत थी लेकिन वह एक नीरस टाइप के खिलाड़ी साबित हुए जो टेस्ट क्रिकेट में परंपरागत अंदाज में रन बनाते हैं और सफेद गेंद क्रिकेट में कोई बड़ा नहीं हैं। यही बात केन विलियमसन के लिए है जिनका स्टाइल युवाओं को अब बहुत नहीं लुभाता। इस दौरान विराट कोहली ने वैश्विक सुपरस्टार की भूमिका निभाई। स्टीव स्मिथ ने टेस्ट स्टार का रोल निभाया और बेन स्टोक्स ने बेजोड़ ऑलराउंडर का।

क्रिकेट में बल्लेबाजी के क्रांतिकारी बदलाव का दौर

क्रिकेट में बल्लेबाजी के क्रांतिकारी बदलाव का दौर

इस दिग्गजों की लिस्ट में बाबर आजम का नाम बहुत ही मजबूती से उभरा जो अविश्वसनीय प्रतिभा के धनी लगे। उनकी तीनों फॉर्मेट में कंसिस्टेंसी ने कोहली को सीधी टक्कर दी। बाबर भी आज स्टार हैं लेकिन एक ऐसे सितारे की तलाश जारी है जो क्रिकेट में नया नायक बन सके। जब फैब फॉर उम्र का एक पड़ाव पार कर चुके हैं जो एक नया खिलाड़ी जरूर उभर रहा है। हर दौर का अपना क्रिकेट होता है। ये जमाना परंपरागत स्टाइल का नहीं है बल्कि क्रिकेट में बल्लेबाजी के क्रांतिकारी बदलाव का है। सूर्यकुमार ने इतने कम समय में इतनी शोहरत 360 डिग्री पर खेलकर ही पाई। पंत बहुत गैर परंपरागत रहे हैं और उनका ये अंदाज उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है कि वे कैसे गेंदबाजी को ध्वस्त करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं।

अगला बाबर आजम या विराट कोहली

अगला बाबर आजम या विराट कोहली

शायद ऐसा एक खिलाड़ी आ चुका है जिसको लोग बहुत गौर से देखना चाहेंगे। ये हैं हैरी ब्रूक जो आईपीएल में मंहंगे बिककर पहले ही भारतीयों की जुबान पर एक नाम के तौर पर चढ़ चुके हैं। पाकिस्तानी उन्हें भूल नहीं सकते क्योंकि उन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की धरती पर ऐसा आतंक पैदा किया था कि मेजबान 0-3 से सीरीज हारे थे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी को "अगला बाबर आजम या विराट कोहली" कहा।

आईपीएल नीलामी में 13.35 करोड़ रुपए में बिकने वाले हैरी ब्रूक

आईपीएल नीलामी में 13.35 करोड़ रुपए में बिकने वाले हैरी ब्रूक

ब्रूक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में ठीक एक साल पहले इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और तब से बहुत तरक्की कर चुके हैं। वे बहुत युवा हैं और सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें पिछले दिसंबर में आईपीएल नीलामी में 13.35 करोड़ रुपए की रकम में शामिल किया था। यूट्यूब चैनल 'कॉट बिहाइंड' पर बात करते हुए, राशिद ने ब्रूक को क्रिकेट में अगली बड़ी चीज के रूप में याद किया है। उन्होंने कहा, 'अगर आप ब्रूक के प्रदर्शन को देखें तो पिछली कुछ पारियों में वह शानदार था। वह रुकता नहीं है। वह आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में से एक बन गया। खिलाड़ियों की मौजूदा युवा जमात में ब्रूक इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। वह अगला बाबर आजम या विराट कोहली हो सकता है।

वह उन दुर्लभ खिलाड़ियों में से एक है...

वह उन दुर्लभ खिलाड़ियों में से एक है...

ब्रूक के साथ सभी फॉर्मेट में फिट होना ही सबसे बड़ी बात के तौर पर उभरा है। तभी बेन स्टोक्स ने एक बार कहा था, "वह उन दुर्लभ खिलाड़ियों में से एक है जिसे आप सभी प्रारूपों में देखते हैं और आप उसे हर जगह सफल होते हुए देख सकते हैं। विराट कोहली भी ऐसे ही हैं। उनकी तकनीक इतनी सरल है और हर जगह काम करती है। ब्रूक की सबसे बड़ी खासियत है विरोधियों को दबाव में ला देना।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+