WPL 2023: हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने बनाया अपना कप्तान, नीलामी में बिकी थीं 1.80 करोड़ रुपए में

महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन और पहले एडिशन के लिए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

Harmanpreet kaur Mumbai indians captain

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले एडिशन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तान नियुक्त की गई हैं। फ्रेंचाइजी की ओर से बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी गई। आपको बता दें कि हरमनप्रीत कौर महिला क्रिकेट की एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और हाल ही में उन्होंने टी20 विश्व कप के दौरान करियर का 150वां मैच खेला था। 150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली वो पहली क्रिकेटर बनी हैं। हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने नीलामी के दौरान 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा था।

MI की मालकिन नीता अंबानी ने की घोषणा

नीलामी के बाद से ही यह माना जा रहा था कि वो मुंबई इंडियंस की कप्तान बनेंगी। बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए MI की मालकिन नीता अंबानी ने कहा कि हम अपनी टीम में भारतीय कप्तान को शामिल होता देख काफी खुश हैं। नीता अंबानी ने कहा कि हरमनप्रीत कौर WPL में टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी। आपको बता दें कि हरमनप्रीत कौर 2009 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही हैं और हाल ही में उनकी कप्तानी में भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया हारकर बाहर हुआ था।

हरमनप्रीत का टी20 करियर

हरमनप्रीत कौर टी20 फॉर्मेट की एक बेहतरीन प्लेयर हैं। दाएं हाथ की बल्लेबाज ने भारत के लिए अभी तक 151 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने 28.05 की औसत से 3,058 रन बनाए हैं। 103 की उच्चतम स्कोर के साथ इस फॉर्मेट में उनके नाम 10 अर्धशतक और 1 शतक दर्ज हैं।

हरमनप्रीत कौर का वनडे में भी शानदार प्रदर्शन है। उन्होंने भारत के लिए अभी तक 124 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.18 की औसत और 73.13 की स्ट्राइक रेट से 3,322 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+