VIDEO: मैदान पर आकर हीरोपंती दिखा रहा था पाकिस्तानी खिलाड़ी, सरेआम अंपायर ने लगाई फटकार, और फिर....
Melbourne Stars vs Sydney Thunder Match: ऑस्ट्रेलिया में इम दिनों बिग बैश लीग खेला जा रहा है। सिडनी थंडर की टीम ने मेलबर्न स्टार को पांच विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की। बिग बैश लीग के 12वें मुकाबले में मेलबर्न स्टार के खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। बिग बैश लीग की अलग-अलग टीमों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी शामिल हैं।
हारिस रऊफ ने की ये हरकत: अपनी हरकतों की वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बैश लीग के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, मेलबर्न स्टार और सिडनी थंडर के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हारिस रऊफ अजीबोगरीब तरीके से मैदान में खेलने पहुंच गए।

अंपायर को आया गुस्सा: हारिस रऊफ जब बल्लेबाजी करने आए तो वह बिना ग्लव्स और पैड के ही मैदान में उतर गए। यहां तक की उन्होंने अपने सिर पर हेलमेट भी नहीं लगाया था। मैदान में आने के बाद उन्होंने अपना ग्लव्स पहनना शुरू किया। यह देखने के बाद अंपायर ने रऊफ को जमकर फटकार लगाई। अंपायर ने अपना गुस्सा हारिस रऊफ पर जाहिर किया। मैच के दौरान हारिस रऊफ इस तरीके से टाइम को बर्बाद नहीं कर सकते थे।
फैंस कर रहे ट्रोल: जिस समय मेलबर्न स्टार ने अपना बल्लेबाज गंवाया उस दौरान हारिस रऊफ बल्लेबाजी करने के लिए तैयार नहीं थे। मेलबर्न स्टार के खिलाड़ी के आउट होने के बाद रऊफ को जल्दी से मैदान में आना पड़ा और उन्होंने कोई भी सेफ्टी किट उस समय नहीं पहना हुआ था। रऊफ की हरकत देख सोशल मीडिया पर फैंस भी आलोचना कर रहे हैं। रऊफ को लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
वहीं मैच की बात करें तो सिडनी थंडर ने इस मुकाबले में मेलबर्न स्टार को पांच विकेट से हरा दिया। मेलबर्न की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए थे जिसके जवाब में सिडनी की टीम ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications