'जय श्री राम हार्दिक भाई, अब तो ट्रॉफी पक्का जीतेंगे'! बेटे के साथ पूजा-पाठ करते पंड्या का वीडियो वायरल

Hardik Pandya video viral: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हार्दिक पंड्या को चोट लग गई थी। चोटिल होने के कारण बीच वर्ल्ड कप में ही हार्दिक पंड्या भारतीय टीम से बाहर हो गए थे। हार्दिक पंड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया था।

वापसी को तैयार पंड्या

हार्दिक पंड्या एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। ट्रेनिंग करते हुए उनकी कई तस्वीरें सामने आई है। इसके साथ ही हार्दिक पंड्या का एक और नया अंदाज फैंस को देखने को मिल रहा है। हार्दिक पंड्या अक्सर पार्टी करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया जिसको देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Hardik Pandya 1

बेटे के साथ पूजा-पाठ करते पंड्या

हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई रिलीज वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में हार्दिक पंड्या पूजा-पाठ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक पंड्या के साथ उनका बेटा भी इस वीडियो में भगवान के आगे हाथ जोड़ता हुआ नजर आ रहा है। हार्दिक पंड्या अपने बेटे के साथ पूरे मन से पूजा-पाठ में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जय श्री राम हार्दिक भाई, अब तो हम ट्रॉफी पक्का जीतेंगे।

शेयर किया वीडियो

इससे पहले हार्दिक पंड्या ने जिम और ट्रेनिंग करते हुए भी अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं। जिम के अलावा हार्दिक पंड्या को योग करते हुए भी देखा जा चुका है। बता दें कि हार्दिक पंड्या साल 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी साबित होने वाले हैं।

आईपीएल में दिखाएंगे कमाल

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक पंड्या आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस से वापस मुंबई इंडियंस लौट आए हैं। मुंबई इंडियंस ने 15 करोड रुपये में गुजरात से हार्दिक को ट्रेड कर लिया है। हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद कई फैंस ने इस पर निराशा जाहिर की थी। रोहित शर्मा की मौजूदगी में हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी किस तरह करेंगे यह देखना भी दिलचस्प रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+