IND vs ENG: हार्दिक के बैक टू बैक छक्कों के बाद नताशा की खुशी का नहीं रहा ठिकाना! सामने आया दिलचस्प Video
IND vs ENG, T20 World cup Final: टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने शानदार खेल दिखाया और इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अब 29 जून को साउथ अफ्रीका के साथ फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने बेशक छोटी पारी खेली, लेकिन जब टीम को रनों की सबसे ज्यादा दरकार थी ऐसे समय में बैक टू बैक छक्कों के साथ सभी का दिल जीत लिया।
दरअसल, गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में कप्तान जोस बटलर की टीम ने पहले गेंदबाजी का विकल्प चुना। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए बोर्ड पर 172 रन टांग दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 59 रनों के साथ कप्तानी पारी खेली। रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव 47 रन की दूसरी बड़ी पारी खेली।

हार्दिक की तूफानी पारी ने जीता फैंस का दिल
एक समय पर भारत के रनों की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी थी। ऐसे में समय उपक्तान हार्दिक के बल्ले से 13 गेंदों में 23 रनों की तूफानी पारी ने फैंस में एक बार फिर से जोश भर दिया। हार्दिक पांड्या ने 2 तूफानी छक्के लगाकर स्टेडियम का माहौल बदल दिया और पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा।
सोशल मीडिया पर छाया नताशा का वीडियो
सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत और फाइनल में एंट्री के बीच सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नाताशा अपने स्टाइल और लुक्स के लिए लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टोरी पोस्ट की हैं।
ये भी पढ़ें- England के खिलाफ क्या था रोहित शर्मा का मास्टर प्लान? फाइनल में एंट्री के बाद कप्तान ने किया बड़ा खुलासा
नताशा के चेहरे पर दिखी एक अलग खुशी
इंस्टा पोस्ट में नताशा के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। वीडियो में नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ हैं। उनके लुक की बात करें तो वीडियो में देख सकते हैं कि वे ब्लैक आउटफिट में मिरर के सामने बिंदी लगाती बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके इस लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, और कुछ फैंन उनकी इस खुशी का कारण हार्दिक के शानदार प्रदर्शन को बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications