रोहित शर्मा से छीनी जाएगी टी20 की कप्तानी, श्रीलंका सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या बनेंगे नए कप्तान- रिपोर्ट्स

Hardik Pandya is New T20 Captain टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद से रोहित शर्मा को टी20 की कप्तानी से हटाने की मांग लगातार हो रही है। कई पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी रोहित से टी20 की कप्तानी छीनने की बात कह चुके हैं। वहीं उनकी जगह टी20 में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने की मांग हो रही है। अब खबरें यह हैं कि बीसीसीआई ने इसका फैसला भी कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने हार्दिक पांड्या को ही टी20 का नियमित कप्तान बनाने का फैसला कर लिया है और बहुत जल्द इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हार्दिक बनेंगे कप्तान!

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हार्दिक बनेंगे कप्तान!

इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या को टी20 का नियमित कप्तान घोषित किया जा सकता है। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम टी20 के अलावा तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी, जिसके लिए रोहित शर्मा ही कप्तान रहेंगे। बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि रोहित शर्मा 2023 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान रहेंगे। हार्दिक पांड्या को टी20 का नया कप्तान बनाया जाएगा। बता दें कि हार्दिक पांड्या अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम के कप्तान हैं।

रोहित की अब उम्र बढ़ रही है- बीसीसीआई सूत्र

रोहित की अब उम्र बढ़ रही है- बीसीसीआई सूत्र

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया है कि आम सहमति को देखते हुए बदलाव का समय आ गया है, हम सभी को लगता है कि रोहित शर्मा के पास अब भी देने के लिए काफी कुछ है, लेकिन उनके ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारी है। यह भी ध्यान रखना होगा कि उनकी उम्र भी बढ़ रही है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए हमें अभी से तैयारी करनी है और इसी को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या उस जिम्मेदारी के लिए उचित कैंडिडेट हैं। अगली टी20 सीरीज से पहले चयनकर्ता मीटिंग करेंगे और हार्दिक को नए भारतीय कप्तान के रूप में घोषित करेंगे।"

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए हार्दिक हैं कप्तान

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए हार्दिक हैं कप्तान

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम के कप्तान हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की हार के बाद रोहित, राहुल और विराट समेत तमाम सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने हार्दिक को टीम का कप्तान घोषित किया था। हार्दिक को टी20 का कप्तान बनाने की मांग इसलिए भी हो रही है क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में आईपीएल में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था। गुजरात टाइटंस पहली बार आईपीएल में आई थी और हार्दिक टीम के कप्तान बने थे। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच आज था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+