Hardik Pandya Injury Update: हार्दिक पंड्या की चोट पर बड़ी अपडेट? जानिए कब तक होगी वापसी
Hardik Pandya Injury Update: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को वर्ल्ड कप के दौरान चोट लग गई थी। बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय हार्दिक पंड्या का पैर मुड़ गया। इसके बाद वह तुरंत ही मैदान से बाहर चले गए थे। हार्दिक पंड्या का अब वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सीरीज में भी खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
चोट ने बढ़ाई टीम की चिंता: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के बाद अपने ही घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी। साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम को 3 टी-20 और तीन वनडे मैच खेलना है। ऐसे में हार्दिक पंड्या की चोट ने भारत की चिंताएं बढ़ा दी है।

गेंद रोकने के प्रयास में हुए थे चोटिल: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हार्दिक पंड्या अगले दो महीने तक मैदान में वापसी नहीं कर पाएंगे। पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान अपनी ही गेंद को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। गेंद फेंकने के बाद उनका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गए। हार्दिक पंड्या इसके बाद वर्ल्ड कप का कोई भी मुकाबला नहीं खेल पाए। हालांकि, भारतीय टीम को अब तक पंड्या की कमी भी नहीं खली है।
भारत को खेलना है सीरीज: टी-20 फॉर्मेट में हार्दिक पंड्या भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद टीम की कमान किसी और खिलाड़ी को दी जा सकती है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी T20 सीरीज में आराम कर सकते हैं। हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए कई मैच विनिंग पारी खेल चुके हैं। ऐसे में उनकी गैर-मौजूदगी टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications