टीम इंडिया में वापसी को लेकर हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान, 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से हैं टीम से बाहर

नई दिल्ली, अप्रैल 24। IPL 2022 में अभी तक शानदार प्रदर्शन करने वाले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि वो टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या के लिए यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि वो आईपीएल से पहले अच्छे फॉर्म में नहीं थे और 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम से साइडलाइन चल रहे हैं। हालांकि इस दौरान उनके लिए उनकी फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती साबित हुई है, लेकिन अब आईपीएल में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही सेक्शन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

 Hardik Pandya

वापसी को लेकर क्या बोले पांड्या?

2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में अब इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनकी टीम में जगह को लेकर सस्पेंस बरकरार है। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि आईपीएल में मेरे प्रदर्शन से यह तय हो जाएगा कि टीम इंडिया में मेरी वापसी हो गई है और दूसरी बात मैं अभी वापसी पर ध्यान नहीं दे रहा हूं, मैं उस मैच पर ध्यान देता हूं, जो खेलता हूं और मैं फिलहाल आईपीएल खेल रहा हूं तो उसी पर मेरा फोकस, कल का दिन कहां ले जाएगा वो मेरे हाथ में नहीं हैं।" पांड्या ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि हम आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

आईपीएल में पांड्या ने हासिल की लय

आपको बता दें कि आईपीएल से हार्दिक पांड्या की फॉर्म पर सवाल उठने शुरू हो गए थे, लेकिन उन्होंने आईपीएल में ना सिर्फ अपनी फॉर्म को हासिल किया है, बल्कि अपनी कप्तानी से भी तमाम दिग्गजों को प्रभावित किया है। क्रिकेट के तमाम दिग्गज खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की तारीफ कर रहे हैं। कुछ तो उन्हें टीम इंडिया का अगला कप्तान तक बता रहे हैं। आईपीएल में पांड्या ने शानदार वापसी की है और अभी तक वो 6 मैचों में 73.75 के औसत से तीन हाफ सेंचुरी के साथ 295 रन बना चुके हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में 7.56 की अच्छी इकॉनमी रेट के साथ 4 विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+