IND vs WI: आखिर कौन है भारत की हार का सबसे बड़ा गुनहगार? कप्तान पंड्या ने लिया नाम

West Indies vs India T20 2023: फ्लोरिडा के लॉडरहिल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करने में असफल रही। भारत की इस हार के साथ ही टीम ने सीरीज भी गंवा दी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर इस मुकाबले में फ्लॉप नजर आई। सूर्यकुमार यादव के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका।

आठ विकेट से मिली हार: भारत को इस फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में ही मैच को दो विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। भारत को 12 गेंद रहते ही 8 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

hardik pandya 1

खुद की बल्लेबाजी से खुश नहीं कप्तान: हार के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि मैं उस तरह से अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया जैसा मैं करना चाहता था, वह समय हमारे लिए महत्वपूर्ण था। उन्हों ने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया था तो उस समय हमने लय खो दी थी, हम स्थिति का फायदा नहीं उठा सके, और यही हम मैच में पिछड़ गए। पंड्या अपनी बल्लेबाजी से खुश नजर नहीं आए।

खिलाड़ियों ने कैरेक्टर दिखाया: हार्दिक ने आगे कहा कि हारना कई बार अच्छा होता है। सकारात्मक पक्ष पर हमने बहुत कुछ सीखा है। पंड्या के मुताबिक युवा टीम में आकर अपना कैरेक्टर दिखा रहे हैं। जब मैं देखता हूं कि एक युवा टीम में आता है और वह जिमिमेदारी लेने के लिए आगे आता है तो मुझे इससे बेहद खुशी मिलती है। पंड्या ने कहा कि भले ही हम इस सीरीज को गंवा बैठे, लेकिन हमने इस मुकाबले से काफी कुछ सीखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+