'चार गाली मिले मुस्कुराकर सुन लो, हमारी क्षमता सहने की है', हार्दिक पंड्या का वीडियो वायरल
Hardik Pandya Instagram Video viral: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में हार्दिक ने गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया था। पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या दूसरे मैच में भी अपना दमखम दिखाना चाहेंगे। खेल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी हार्दिक पंड्या सुर्खियां बटोरने का काम करते रहे हैं।
हार्दिक पंड्या ने शेयर की स्टोरी
हाल ही में हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर दो अलग स्टोरी शेयर की है। सबसे पहले उन्होंने पॉडकास्ट ग्लिम्प्स एक्स नामक पेज से एक मोटिवेशनल वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कहा जाता है कि कुछ अलग करने के लिए निकलना जरूरी है, इसलिए तुम निकल पड़ो। हार्दिक पंड्या ने इसके बाद प्रेमानंद जी महाराज की एक क्लिप शेयर की। इस क्लिप में प्रेमानंद जी महाराज जीवन को लेकर कुछ गंभीर बातों का जिक्र किया।

'चार गाली मिले मुस्कुराकर सुन लो, हमारी क्षमता सहने की है'
हार्दिक पंड्या द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि मस्त रहो अपने काम पर ध्यान दो। यह शरीर मस्ती के लिए मिला है। चार गाली मिले मुस्कुराकर सुन लो, उसकी क्षमता गाली देने की वह गाली देगा, हमारी क्षमता सहने की है। बड़ा हुआ सहने वाला, लौट कर गाली देने वाला उसी के बराबर हो गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पंड्या ने देखे हैं कई उतार-चढ़ाव
अपने पूरे करियर के दौरान हार्दिक ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक समय ऐसा भी था जब मैदान पर उनके प्रदर्शन की आलोचना की गई थी, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। हाल ही में नताशा से उनके अलगाव भी चर्चा और आलोचना का केंद्र रहा है। चुनौतियों के बावजूद हार्दिक ने इन मुद्दों पर चुप रहना चुना है, आईपीएल 2024 में फ्ल़ॉप रहने के बाद पंड्या ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications