World Cup: हार्दिक पांड्या कब करेंगे टीम में वापसी? भारत के लिए चिंताजनक खबर सामने आई

Hardik Pandya: बांग्लादेश के खिलाफ मैच से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर इंतजार अब बढ़ता जा रहा है। पांड्या न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैचों में भी नहीं खेले थे। उनकी फिटनेस को लेकर पूरी तरह से कोई जानकारी सामने नहीं आई लेकिन अब नई खबर आई है।

हार्दिक पांड्या कुछ और मैचों से बाहर रह सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पांड्या वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों तक वापसी आकर सकते हैं। बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हार्दिक पांड्या अपनी रिकवरी से गुजर रहे हैं। क्रिकेटनेक्ट्स के अनुसार वापसी के लिए सकारात्मक संकेत है।

hardik pandya

सूत्रों के अनुसार हार्दिक पांड्या ने नेट सेशन में हिस्सा लिया है। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में काम कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि पांड्या की वापसी के लिए प्रयास हो रहे हैं और वह खुद भी अपनी तरफ से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को धर्मशाला में हराया था। इसके बाद लखनऊ में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पटखनी दे डाली। इस तरह टीम इंडिया ने लगातार छह मैचों में जीत दर्ज करते हुए 12 अंक हासिल किये हैं। भारतीय टीम अभी टॉप पोजीशन पर है। सेमीफाइनल के भी काफी करीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+