Hardik Pandya जल्द ही करने वाले हैं बड़ी घोषणा, नताशा और MI को लेकर हो सकती है खबर, फैंस में मची खलबली

Hardik Pandya's Latest Instagram Post: भारतीय टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। भारत के लिए वनडे और टी-20 में पंड्या बेहद अहम खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंड्या को मौका नहीं दिया गया है। लिहाजा इन दिनों वह ब्रेक पर हैं और अपने फ्री समय को एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक ऐसा पोस्ट डाला कि हर तरफ चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया।

'मैं जल्द ही कुछ बड़ी घोषणा करने जा रहा हूं'

25 अक्टूबर शुक्रवार को हार्दिक पंड्या ने कहा कि मैं जल्द ही कुछ बड़ी घोषणा करने जा रहा हूं। आप सभी को कुछ समय में बताऊंगा। इस दिलचस्प पोस्ट ने सोशल मीडिया पर कई तरह के अटकलों को जन्म दे दिया है। कुछ फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि यह खबर उनके पेशेवर करियर या निजी जीवन से संबंधित है। इंस्टाग्राम पर लगभग 35 मिलियन फॉलोअर्स पंड्या के इस घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Hardik Pandya 1

फैंस में मची खलबली

हर कोई इस बड़ी खबर का पता लगाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। चर्चा इस बात पर घूम रही है कि यह उनके क्रिकेट के सफर से संबंधित हो सकता है। अब तक केवल पंड्या ही अपने टीज़र के पीछे के रहस्य का खुलासा कर सकते हैं, जिससे उनके फैंस के बीच सस्पेंस बना हुआ हैं।

क्या मिल गया है नया पार्टनर?

हार्दिक पंड्या इस समय सिंगल हैं और हो सकता है कि उन्हें कोई नया लाइफ पार्टनर मिल गया हो जिसके बारे में वह बताने वाले हों। फैंस सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगा रहे हैं। हार्दिक पंड्या और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक कुछ महीने पहले एक दूसरे से अलग हो गए थे। जिसके बाद से ही हार्दिक को लेकर कई तरह की खबरें भी आने लगी थी।

मुंबई छोड़ने की बात तो नहीं हो रही

कुछ ही दिनों में आईपीएल के अगले सीजन की नीलामी आयोजित होने वाली है। इससे पहले फ्रेंचाइजियों को उन खिलाड़ियों की लिस्ट देनी है जिन्हें उन्होंने रिटेन किया है। पंड्या द्वारा किए जाने वाले किसी भी एलान के पीछे यही कारण हो सकता है। यह संभव है कि वह एक बार फिर मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ रहे हों, या फिर वह इस टीम की कप्तानी छोड़ने की बात कर रहे हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+