आयरलैंड दौरे पर Hardik Pandya होंगे भारत के कप्तान! जल्द होगा टीम का ऐलान

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड दौरे के लिए ऋषभ पंत की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। हार्दिक साउथ अफ्रीका सीरीज में उपकप्तान है।

Hardik Pandya

नई दिल्ली: मौजूदा समय में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदानों पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया आयरलैंड के साथ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड दौरे के लिए ऋषभ पंत की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। हार्दिक साउथ अफ्रीका सीरीज में उपकप्तान है। दरअसल, पंत 19 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगे। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

सामने आया BCCI का बयान

सामने आया BCCI का बयान

बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई को दिए बयान में कहा, ''टीम में भुवनेश्वर कुमार के अलावा दिनेश कार्तिक सबसे सीनियर खिलाड़ी है, लेकिन साउथ अफ्रीका सीरीज में पंत के डिप्टी हार्दिक पांड्या थे, इसलिए आयरलैंड सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर वही पहली पसंद होंगे।'' भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच 26 जून को और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। दोनों मैच डबलिन के मैदान पर खेले जाएंगे।

पंत की जगह कौन होगा विकेटकीपर

पंत की जगह कौन होगा विकेटकीपर

मौजूदा टीम में ऋषभ पंत के अलावा ईशान किशन और दिनेश कार्तिक भी विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। पीटीआई की खबर के अनुसार, मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रही टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं होंगे। हां, टीम में मोहसिन खान और राहुल त्रिपाठी को देखा जा सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल के 15वें सीजन में काफी शानदार खेल दिखाया था। राहुल त्रिपाठी ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में 37.55 और 159 के स्ट्राइक रेट से कुल 413 रन बनाए थे, जबकि मोहसिन खान ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 9 मैचों में 14 की बेहतरीन औसत से कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे।

बतौर कप्तान हार्दिक ने किया इम्प्रेस

बतौर कप्तान हार्दिक ने किया इम्प्रेस

बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल-15 में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए क्रिकेट के जानकारों को खासा प्रभावित किया। 15 मैचों में गुजरात की कमान संभालते हुए उन्होंने 11 में जीत दर्ज की और केवल 4 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। अपनी कप्तानी के पहले ही साल में पांड्या ने गुजरात टाइटन्स को आईपीएल का चैंपियन भी बनाया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भी हार्दिक ने अपने प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खिंचा है। 3 पारियों में वह 71 की औसत से 71 रन बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+