IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका, मैदान से बाहर हुआ ये दिग्गज
Ind vs Ban, World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 17वां मैच आज, 19 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक भिड़ंत पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रही है। इस बीच फैंस और टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या मैच के दौरान चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं।
दरअसल, गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के नौवें ओवर में हार्दिक ने सलामी बल्लेबाज लिटन दास को दूसरी गेंद फेंकी और फॉलोथ्रू में अपने दाहिने पैर से गेंद को रोकने की कोशिश की। इस दौरान उनका एंकल ट्विस्ट हो गया और वे वहीं गिर पड़े।

हार्दिक को दर्द में देख मैदान पर तुरंत फीजियो पहुंच गए। उन्होंने टेपिंग की और गर्म पट्टी को बांधी। इसके बाद भी हार्दिक पांड्या ने हार नहीं मानी और गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन वे पूरी तरह फिट नहीं थे, जिसके बाद उन्हें कप्तान की सलाह पर मैदान से बाहर जाना पड़ा।
विरोट कोहली ने पूरा किया हार्दिक पांड्या का ओवर
हार्दिक के चोटिल होने के बाद, जब वह गेंदबाजी के लिए जा रहे थे तभी अंतिम क्षण में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली हस्तक्षेप करते दिखे और दोनों ने उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद कोहली ने ओवर की अंतिम तीन गेंदें फेंकी, जिसे देखकर पुणे के दर्शक काफी खुश हुए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक चोट की गंभीरता पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications