जब रोना था मैं नहीं रोया क्योंकि...जीत के बाद हार्दिक पांड्या का हेटर्स को करारा जवाब, रोते-रोते कह गए सब बात
Hardik Pandya Video: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को जीत लिया है। ऐसे में हर कोई इस खास मोमेंट पर इमोशनल हो रहा है। सबसे ज्यादा मैच के बाद अगर कोई अपने जज्बातों को कंट्रोल नहीं कर पाया तो वो थे हार्दिक पांड्या। पांड्या के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए, जहां पर वे फूट-फूटकर रोते दिखे। अब एक क्लिप सामने आया है, जिसमें हार्दिक अपने बुरे दौर पर बात करते नजर आ रहे हैं।
हार्दिक पांड्या का ये वीडियो आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि 'जो लोग मेरे कठिन समय में खुश हो रहे थे, उन्हें मुझे और खुशी नहीं देनी थी।' वीडियो की शुरुआत होती है हार्दिक के रोते-रोते कुछ कहने से।

क्रिकेटर कहते हैं उस टाइम पर... इसके बाद वो अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाते। वीडियो किसी को भी इमोशनल कर देने वाला है। इसके बाद वे अपनी बात को जारी रखते हुए कहते हैं कि उस टाइम पर मेरे 6 महीने जो गए हैं समझ नहीं आया क्या हुआ क्या नहीं हुआ। मैंने तब बहुत कंट्रोल किया।
हार्दिक आगे बोले कि तब मुझे रोना भी था मगर मैं नहीं रोया। क्योंकि मुझे लोगों को ये बिल्कुल भी नहीं दिखाना था। जितने लोग मेरे मुश्किल समय में खुश हो रहे थे मुझे उनको और खुशी नहीं देनी थी। मैं कभी नहीं दूंगा। लेकिन ये जो 6 महीने गुजरे। ऊपरवाले की कृपा देखिये कि मौका भी कैसा मिला।
आखिरी ओवर में ऐसी स्थिति जो मैं इमैजिन भी नहीं कर पाया। बस मैं क्या ही बताऊं। हार्दिक की आंखों में 6 महीनों का दर्द और वर्ल्ड कप जीतने की खुशी साफतौर पर नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर का ये क्लिप खूब वायरल हो रहा है।
बताते चलें कि मैच जीतने के बाद हार्दिक स्टेडियम पर ही रो पड़े थे। उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। क्रिकेटर ने जिस तरह से अपने जज्बातों को बयां किया, ये अब लोगों के दिलों को जीत रहा है। ट्विटर पर फैंस इस क्लिप पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications