Hardik Pandya ने मैदान पर वापस आते ही किया धांसू प्रदर्शन, जानिए पहले ही मैच में कितने विकेट झटके

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या टीम से बाहर हैं लेकिन चोट के बाद रिकवर होकर वापसी करने के लिए तैयार हैं। आईपीएल से पहले ही हार्दिक पांड्या ने मैदान पर वापसी कर ली है। वापस आते ही पांड्या ने अपने तीखे तेवर दिखाए हैं और धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है।

मुंबई में डीवाई पाटिल टी20 कप में हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। वह बीपीसीएल के खिलाफ रिलायंस 1 टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। पांड्या को गेम में गेंदबाजी करते हुए देखा गया। उनकी गेंदबाजी में वह धार भी देखने को मिली और सफलता भी प्राप्त हुई।

hardik pandya

पांड्या ने फ्रंट से लीड करते हुए गेंदबाजी में हाथ दिखाए और 22 रन देकर कुल 2 विकेट अपने नाम किये। रियालंस ने बीपीसीएल को 126 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया। बल्लेबाजी के दौरान पांड्या को ज्यादा बैटिंग करने के मौका नहीं मिला लेकिन वह नाबाद 3 रन बनाकर लौटे।

रिलायंस ने शुरुआत ही काफी अच्छी कर दी थी। नेहल वढेरा और नमन धीर ने मिलकर पहले विकेट के लिए 51 रनों की भागीदारी की। हालांकि बाद में रिलायंस के 8 विकेट 113 रनों के कुल स्कोर पर ही गिर गए थे। पांड्या तब तक बैटिंग करने के लिए नहीं आए थे और खुद को रोककर रखा हुआ था।

आईपीएल में इस बार पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा की जगह उनको टीम में शामिल किया गया है। उनको कप्तान बनाने की शर्त के साथ टीम में लाया गया था। इस फैसले के बाद रोहित शर्मा के फैन्स में काफी आक्रोश देखने को मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+