भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की हुई एक बार फिर शादी, तस्वीरें सामने आई
हार्दिक पांड्या ने इससे पहले शादी दो साल पहले कोर्ट में की थी, अब उन्होंने एक बार फिर से शादी करने का निर्णय लिया था।

Hardik Pandya Wedding: हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर से शादी की है और उदयपुर में सभी रस्मों के साथ वह नताशा स्तानकोविक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि साल 2020 में वह कोर्ट मैरिज कर चुके थे। हार्दिक और नताशा के एक बेटा भी है। अब उन्होंने एक बार फिर से शादी की है। शादी के बाद की तस्वीरें उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। हालांकि शादी की ख़ुशी निराशा में भी बदल गई क्योंकि भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कुछ सनसनीखेज खुलासे किये हैं। एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान ऐसा हुआ है।
हार्दिक पांड्या ने की है उदयपुर में शादी
हार्दिक पांड्या आज उदयपुर में अपनी पत्नी नताशा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। इससे पहले वह कोर्ट में 2 साल पहले ही शादी कर चुके थे लेकिन अब तमाम रीति-रिवाजों के साथ उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया। पांड्या की शादी में कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ख़ुशी का इजहार किया है।
चेतन शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
जी न्यूज़ के एक स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने कहा है कि खिलाड़ी टीम इंडिया में अपने भविष्य को लेकर मुझसे बात करते रहते हैं और मेरे घर पर आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या मुझसे मिलने के लिए घर पर आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टीम में भविष्य को लेकर वह मेरे घर पर आए थे और सोफे पर सो गए थे। इसके अलावा चेतन शर्मा ने यह भी कहा कि हार्दिक पांडे काफी विनम्र हैं और भारतीय टीम के भविष्य हैं। शर्मा ने यह भी कहा कि उनकी कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी काफी बात होती है। इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली को लेकर कहा कि उनके साथ बात नहीं होती है।
बुमराह अनफिट होकर खेलने आ गए
चेतन शर्मा ने कहा कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में फिट होने का बोलकर आए थे। हमने उनको तीसरा मैच खिलाना चाहता लेकिन राहुल द्रविड़ चाहते थे कि उनको दूसरा मुकाबला खिलाया जाए। बुमराह पहला मैच खेलना चाहते थे। लेकिन मैंने उनको मना कर दिया। दूसरा मैच खिलाने के बाद शाम को खबर आई कि बुमराह को स्कैन के लिए लेकर जाया गया है। इसके बाद यह कहा जा रहा था कि उनको वर्ल्ड कप के लिए लेकर जाया जा सकता है लेकिन बाद में पता चला कि उनकी चोट काफी गहरी थी और वह 1 साल के लिए भी बाहर हो सकते थे। बुमराह ने खेलने के लिए झूठ बोला था और वह फिट नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications