'ये कौन सा नशा करता है.... ' पाक के पूर्व दिग्गज के इस्लामिक दावे पर भड़के हरभजन, जानिए क्या है पूरा हमला?
Harbhajan Singh and Inzamam ul Haq: विश्वकप 2023 में पाकिस्तान टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह पीसीबी में हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी इंजमाम उल हक ने भारत के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है, जिस पर बवाल मच गया है , खुद हरभजन सिंह ने इंजमाम की तगड़ी क्लास लगाई है।

आपको बता दें कि एक इवेंट में बात करते हुए इंजमाम उल हक ने दावा किया कि 'एक वक्त था जब हरभजन सिंह इस्लाम अपनाना चाहते थे, वो मौलाना तारीक जमील से मिलने के बाद उनसे काफी प्रभावित हुए थे और इसी वजह से वो अपना मजहब बदलना चाहते थे और इस्लाम कबूल करना चाहते थे।'
हरभजन सिंह ने इंजमाम को सुनाई खरी-खोटी
इंजमाम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर तूफान मच गया, खुद हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की तगड़ी क्लास लगाई और जमकर खरी-खोटी सुनाई।
'ये कौन सा नशा पीकर बात कर रहा है?'
उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि 'ये कौन सा नशा पीकर बात कर रहा है? मुझे अपने भारतीय और सिख होने पर गर्व है, इन जैसे बकवास लोग कुछ भी बकते रहते हैं।'
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए इंजमाम उल हक
जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर लोग इंजमाम पर पूरी तरह से उखड़ गए। लोगों ने लिखा कि 'भज्जी, आपको कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है, इन सारे बकवास लोगों की पूरी जिंदगी केवल धर्म के चारों ओर घूमती रहती है,ये सारे पागल लोग हैं।'
'ये सभी बेकार और दुष्ट लोग हैं'
तो एक यूजर ने लिखा कि 'ये सभी बेकार और दुष्ट लोग हैं, इन सभी का ध्यान क्रिकेट छोड़कर बाकी सभी चीजों पर रहता है इसलिए इनकी टीम की ये हालत है।' कुल मिलाकर इस वक्त सोशल मीडिया पर इंजमाम उल हक को लोग जमकर बुरा-भला कह रहे हैं।
अपनों के ही निशाने पर हैं इंजमाम उल हक
मालूम हो कि इंजमाम उल हक ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सिलेक्टर के पद से इस्तीफा दिया है, ये रिजाइन उन्होंने विश्वकप में टीम के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर दिया है। इसी वजह से वो अपने देश में भी लोगों के निशाने पर हैं।
बाबर आजम की कप्तानी पर मंडराया खतरा
बता दें कि पाकिस्तान टीम ने विश्वकप के 9 मैचों में मात्र चार मैचों में जीत हासिल की है। उसे अफगानिस्तान ने भी हराया था और इसी के बाद से पाकिस्तान की पूरी टीम दिग्गजों के निशाने पर है, कहा जा रहा है कि विश्वकप के बाद बाबर आजम की कप्तानी भी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications