'ये कौन सा नशा करता है.... ' पाक के पूर्व दिग्गज के इस्लामिक दावे पर भड़के हरभजन, जानिए क्या है पूरा हमला?

Harbhajan Singh and Inzamam ul Haq: विश्वकप 2023 में पाकिस्तान टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह पीसीबी में हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं पूर्व भारतीय और पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी इंजमाम उल हक ने भारत के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है, जिस पर बवाल मच गया है , खुद हरभजन सिंह ने इंजमाम की तगड़ी क्लास लगाई है।

 Harbhajan Singh and Inzamam ul Haq

आपको बता दें कि एक इवेंट में बात करते हुए इंजमाम उल हक ने दावा किया कि एक वक्त था जब हरभजन सिंह इस्लाम अपनाना चाहते थे, वो मौलाना तारीक जमील से मिलने के बाद उनसे काफी प्रभावित हुए थे और इसी वजह से वो अपना मजहब बदलना चाहते थे और इस्लाम कबूल करना चाहते थे।

हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को सुनाई खरी-खोटी

इंजमाम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की तगड़ी क्लास लगाई और जमकर खरी-खोटी सुनाई।

'ये कौन सा नशा पीकर बात कर रहा है?'

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि 'ये कौन सा नशा पीकर बात कर रहा है? मुझे अपने भारतीय होने और सिख होने पर गर्व है, इन जैसे बकवास लोग कुछ भी बकते रहते हैं।'

इंजमाम उल हर पर भड़के लोग

जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर लोग इंजमाम पर पूरी तरह से उखड़ गए। लोगों ने लिखा कि 'भज्जी, आपको कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है, इन सारे बकवास लोगों की पूरी जिंदगी केवल धर्म के चारों ओर घूमत रहती है,ये सारे पागल लोग हैं।'

'इन सभी का ध्यान क्रिकेट छोड़कर बाकी सभी चीजों पर रहता है'

तो एक यूजर ने लिखा कि 'ये सभी बेकार और दुष्ट लोग हैं, इन सभी का ध्यान क्रिकेट छोड़कर बाकी सभी चीजों पर रहता है इसलिए इनकी टीम की ये हालत है।' कुल मिलाकर इस वक्त सोशल मीडिया पर इंजमाम उल हक को लोग जमकर बुरा-भला कह रहे हैं।

हक ने दिया चीफ सिलेक्टर के पद से इस्तीफा

मालूम हो कि इंजमाम उल हक ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सिलेक्टर के पद से इस्तीफा दिया है, ये रिजाइन उन्होंने विश्वकप में टीम के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर दिया है। इसी वजह से वो अपने देश में भी लोगों के निशाने पर हैं।

पाकिस्तान की पूरी टीम दिग्गजों के निशाने पर

गौरतलब है कि पाकिस्तान टीम ने विश्वकप के 9 मैचों में मात्र चार मैचों में जीत हासिल की है। उसे अफगानिस्तान ने भी हराया था और इसी के बाद से पाकिस्तान की पूरी टीम दिग्गजों के निशाने पर है, कहा जा रहा है कि विश्वकप के बाद बाबर आजम की कप्तानी भी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+