आंद्रे रसेल नहीं रिंकू सिंह हैं KKR के एक्स-फैक्टर, LSG के खिलाफ मैच से पहले हरभजन ने किया बड़ा दावा

IPL 2023: हरभजन ने कहा कि, 'अब रिंकू केकेआर के लिए एक्स-फैक्टर बन गए हैं, रसेल नहीं। रसेल का युग चला गया है। अब रिंकू का समय है। अगर रिंकू को ऊपर भेजा भी जाता है तो वह अपने रोल के साथ न्याय कर सकते हैं।

rinku singh

IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, लेकिन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली शेष तीन टीमों का फैसला अभी तक नहीं हो सका है। ऐसे में हर नए मुकाबले के साथ प्लेऑफ की रेस दिलचस्प होती जा रही है। आईपीएल में डबल हेडर का दूसरा मैच आज केकेआर और एलएसजी के बीच खेला जाएगा। इस बीच पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रिंकू सिंह को इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक्स-फैक्टर बताया है।

दरअसल, गुजरात टाइटंस की शानदार एंट्री के बाद प्लेऑफ की तीन सीटें अभी भी खाली हैं। प्लेऑफ के लिए पांच टीमें अभी भी रेस में बनी हुई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आज सुपर सैटरडे को दोपहर के मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ रही है।

वहीं डबल हेडर के दूसरे मैच में आज शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स शाम का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। एक जीत सीएसके और एलएसजी को प्लेऑफ की सीट दिला देगी, जबकि DC और KKR की टीम मैच जीतकर इस मुकाबले को और जटिल बना सकती हैं।

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर बातचीत में कहा कि, 'अब रिंकू केकेआर के लिए एक्स-फैक्टर बन गए हैं, रसेल नहीं। रसेल का युग चला गया है। अब रिंकू का समय है। अगर रिंकू को ऊपर भेजा भी जाता है तो वह अपने रोल के साथ न्याय कर सकते हैं। वह अलग क्षमता का खिलाड़ी है और हम जल्द ही उसके सिर पर भारत की टोपी देखेंगे।'

इसके अलावा भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी रिंकू सिंह की प्रशंसा की है। शास्त्री ने कहा कि, 'रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के नायक हैं। उनका स्वभाव बहुत मजबूत है और कठिन परिस्थितियों में बहुत सहज हो जाता है। वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि, रिंकू को करीबी मैच पसंद हैं और कठिन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता ही इस खिलाड़ी को बाकी से अलग करती है। दरअसल, रिंकू ने इस सीजन में 13 मैचों में 143.31 की स्ट्राइक रेट और 50.88 की औसत से 407 रन बनाए हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: Punjab Kings को Sam Curran का एक विकेट करोड़ों का, रन कई लाखों का पड़ा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+