हरभजन खुलकर रोहित शर्मा के समर्थन में आये, आलोचना करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब
Harbhajan Singh on Rohit Sharma: सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कुछ सवाल उठाये थे लेकिन अब उनके समर्थन में एक और दिग्गज आ गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा का सपोर्ट करते हुए कहा है कि भारतीय कप्तान काफी सम्मान पाने वाले खिलाड़ी हैं।
पीटीआर के अनुसार हरभजन ने रोहित की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि मैं मनाता हूं कि रोहित की ज्यादा आलोचना की जा रही है। हरभजन सिंह ने क्रिकेट एक टीम गेम है। यहां एक इंसान टीम को अकेले आगे लेकर नहीं जा सकता है।

भज्जी ने कहा कि टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, यह सही बात है लेकिन उस बारे में बात करने आगे तो बढना चाहिए। सिर्फ कप्तान की ही आलोचना करना गलत बात है। रोहित रन नहीं बना रहे हैं, उनकी ज्यादा आलोचना कर हम उनके ऊपर दबाव बढ़ा रहे हैं।
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल होने के बाद कहा था कि तीन मैचों के साथ फाइनल होना चाहिए। इसके बाद सुनील गावस्कर ने उनकी आलोचना की थी। हरभजन सिंह का मानना है कि रोहित का समर्थन बीसीसीआई को करना चाहिए।
हरभजन ने कहा कि अगर आप बीसीसीआई से सपोर्ट प्राप्त करते हैं, तो फ्री होकर काम कर सकते हैं। कई कप्तानों को बीसीसीआई के अध्यक्षों का समर्थन मिला है। रोहित को भी मिलना चाहिए। मैं नहीं जानता कि उनको कितना सपोर्ट मिल रहा है। सपोर्ट से उनको सही समय पर अच्छे निर्णय लेने में मदद मिलेगी। सपोर्ट से उनको आजादी मिलेगी और वह अपना काम भी ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में इस समय टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर गई हुई है। टीम इंडिया वहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने वाली है। पहला टेस्ट मुकाबला 12 जुलाई से विंडसोर पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications