Raksha Bandhan 2023: भारतीय क्रिकेटर्स ने कुछ इस तरह मनाया रक्षाबंधन, बहनों के साथ शेयर की तस्वीरें
Raksha Bandhan 2023: हर वर्ष की तरह आज भी धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस साल यह पर्व भद्राकाल की वजह से 30 और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। भाई और बहन के इस पवित्र पर्व के शुभ अवसर पर रिंकू सिंह से लेकर ऋषभ पंत समेत कई क्रिकेटर्स ने अपनी बहनों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह आईपीएल के बाद आयरलैंड दौरे को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। फिलहाल, रिंकू इस खास मौके पर अपने घर पर हैं, जहां उन्होंने अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन का पर्व सेलीब्रेट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बहन से राखी बंधवाने की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैप्पी राखी! हमारा बंधन ऐसे ही मजबूत होता रहे।

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में रिहैब पर हैं। ऐसे में वह घर नहीं जा सके, लेकिन उनकी बहन ने उन्हें वहीं राखी भेज दी। राखी के साथ उन्होंने अपने भाई के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं भी भेजी हैं। पंत ने राखी के साथ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी राखी।'

एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर ने भी इस खास पर्व को सेलीब्रेट किया है।श्रेयस ने अपनी बहन श्रेष्ठा के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया है, जिसका वीडियो उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें श्रेयस अय्यर को राखी बांधते हुए देखा जा सकता है।
इसके अलावा रक्षाबंधन के पर्व पर पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी बहनों के कुछ फोटो शेयर की हैं। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस पर्व को अपनी बहनों के साथ मनाया है। वहीं गेंदबाज दीपक चाहर ने भी अपनी बहन के साथ इस पावन पर्व को पूरी खुशी के साथ मनाया है। इसी तरह कुछ अन्य क्रिकेटर्स ने भी अपनी-अपनी बहनों के साथ इस पावन पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।












Click it and Unblock the Notifications