Friendship Day पर सचिन तेंदुलकर को याद आए पुराने दोस्त, सोशल मीडिया पर Photo शेयर कर लिख दिए जज्बात
Happy Friendship Day 2023: हर साल की तरह इस बार भी अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है, इस खास मौके पर लोग अपने साथियों को याद कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस क्रम में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी अपने कुछ दोस्तों के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।
दरअसल, रविवार को इंस्टाग्राम पर मास्टर ब्लास्टर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी युवा अवस्था के दिनों की फोटो शेयर की है। तस्वीर में उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं, जिनके साथ सचिन भी पोज देते देखे जा सकते हैं।

सचिन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, 'इस खास अवसर के बीच, आइए रुकें और दोस्ती का जश्न मनाएं! आज फ्रेंडशिप डे पर, मुझे साहित्य सहवास के अपने पहले दोस्तों और उन अनमोल यादों की याद आती है, जो मेरे चेहरे पर तुरंत मुस्कान ला देती हैं और मैं आज भी उनके संपर्क में रहने के लिए खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं।' उन्होंने कहा कि, 'अपने ऐसे दोस्तों को टैग करें और उन्हें बताएं कि वे खास हैं।'
दरअसल, सचिन ने क्रिकेट के क्षेत्र में भी कुछ बेहतरीन दोस्त बनाए हैं। उनके ऐसे ही एक अच्छे साथी महान शेन वॉर्न थे, जिनका पिछले साल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे पहले मार्च महीने में, सचिन ने वॉर्न की पहली बरसी पर उन्हें याद किया था और अपने दोस्त को याद करते हुए एक नोट भी लिखा था।
सचिन ने अपने दोस्त के लिए ट्वीट कर लिखा कि, 'मैदान पर हमारी कुछ यादगार लड़ाइयां हुई हैं और मैदान के बाहर भी हमने उतने ही यादगार पल साझा किए हैं। मैं तुम्हें न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में बल्कि एक अच्छे मित्र के रूप में भी याद करता हूं। मुझे यकीन है कि आप अपनी समझदारी और करिश्मा से स्वर्ग को पहले से कहीं अधिक आकर्षक जगह बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications