जोमैटो के CEO ने डिलीवरी ब्वॉय बनकर शेयर की PHOTO, 'फ्रेंडशिप डे' पर दिया शानदार सरप्राइज
Zomato CEO photo: हर साल अगस्त के पहले संडे को 'फ्रेंडशिप डे' मनाया जाता है। इस मौके पर जोमैटो के सीईओ ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने फॉलोवर्स के लिए एक पोस्ट साझा किया।
डिलीवरी ब्वॉय बने दीपिंदर गोयल
तस्वीर में सीईओ दीपिंदर गोयल जोमैटो एजेंट की तरह कपड़े पहने डिलीवरी एजेंट की तरह नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वे एजेंट की तरह कपड़े पहने नजर आ रहे हैं और बाइक के पीछे एक जोमैटो का डिलीवरी बैग भी रखा हुआ है।

क्या बोले सीईओ?
डिलीवरी एजेंट बने जोमैटो के CEO ने कैप्शन में लिखा कि हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स, रेस्तरां पार्टनर्स और ग्राहकों को कुछ खाना और फ्रेंडशिप बैंड वितरित करने जा रहे हैं। अब तक का सबसे अच्छा संडे!!
कब मनाया जाता है दोस्ती का दिन
बताते चलें कि फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। हर देश में इस दिन को मनाने का अलग पैरामीटर सेट किया गया है। लेकिन भारत में ये इस महीने के पहले संडे को मनाया जाता है। आज के दिन फ्रेंड्स आपस में एक-दूसरे को बैंड भेजते है।
जोमैटो का नया ऐलान
फूड डिलीवरी एप डोमैटो की बात की जाए तो कंपनी ने हाल ही में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। स्विगी की ही तरह कंपनी ने भी हर एक ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस के नाम पर 2 रुपये चार्ज करना शुरू कर दिया है। मुनाफे में आने के बाद जुमैटो ने ये फैसला लिया है। हालांकि, ये शुल्क सिर्फ जोमैटो पर ही है इसे ब्लिंकिट पर अप्लाई नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications