Happy Birthday: सालों से कायम है राहुल द्रविड़ का यह बड़ा रिकॉर्ड, कोहली-रोहित, सचिन भी नहीं पाए तोड़
Happy Birthday Rahul Dravid: हेड कोच राहुल द्रविड़ आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल द्रविड़ ने अपने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की है। राहुल द्रविड़ जब खेलने उतरते थे तो गेंदबाजों के सामने उनका विकेट लेना एक बड़ा चैलेंज होता था। राहुल द्रविड़ विकेट पर लंबे समय तक टिके रहते थे और गेंदबाजों को उनका विकेट लेने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी।
द्रविड़ के नाम कई रिकॉर्ड: राहुल द्रविड़ को भारत की दीवार यानी कि मिस्टर वॉल के नाम से भी जाना जाता है। मिस्टर वॉल इसी वजह से द्रविड़ का नाम पड़ा क्योंकि वह पिच पर जम जाते थे और उन्हें आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता था। राहुल द्रविड़ के नाम वैसे तो कई रिकॉर्ड दर्ज है लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जो आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है।

कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड: द्रविड़ के इस बड़े रिकॉर्ड को सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, इंजमाम उल हक, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी नहीं तोड़ पाए। दरअसल, राहुल द्रविड़ ने टी-20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में बिना जीरो यानी कि डक पर आउट हुए सबसे अधिक 173 पारियां खेली थी। द्रविड़ ने यह कारनामा 10 जनवरी 2000 से 6 फरवरी 2004 के बीच किया। 20 सालों से द्रविड़ का यह रिकॉर्ड कायम है।
ऐसा रहा है करियर: राहुल द्रविड़ के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में अब तक किसी भी बल्लेबाज ने कामयाबी हासिल नहीं की है। अपने टेस्ट करियर में 164 मैचो में 36 शतक और 63 अर्धशतक की मदद से द्रविड़ ने 13,288 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी का औसत 52.31 का रहा है।
टेस्ट के अलावा वनडे में भी द्रविड़ का रिकॉर्ड कमाल का रहा है। 344 वनडे मुकाबले में द्रविड़ ने 10,889 रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ के नाम बतौर फिल्डर टेस्ट में सबसे अधिक 210 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications