भारतीय टीम को मिल गया नया टी20 कप्तान, BCCI ने इस खिलाड़ी को चुना रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट?
रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम को नए कप्तान की तलाश है। बीसीसीआई को नया कप्तान घोषित करना होगा। फ़िलहाल ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए शुभ'मन गिल को कप्तानी देकर भेजा गया है, स्थायी कप्तान अभी नहीं है।
इस बीच खबर आ रही है कि बीसीसीआई ने किसी भारतीय खिलाड़ी को अगले कप्तान के रूप में चुनने का मन बना लिया है। हालांकि घोषणा फ़िलहाल नहीं लेकिन जल्दी ही हो जाएगी क्योंकि ज़िम्बाब्वे दौरे के बाद भी टीम इंडिया को अगले दौरे पर खेलने जाना है।

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को नया कप्तान मिलना तय है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। टीम इंडिया को गौतम गंभीर के रूप में नया कोच भी मिल गया है। ऐसे में अब आगे की तैयारी बोर्ड की तरफ से की जानी है। भारतीय टीम श्रीलंका में दोनों प्रारूप खेलेगी।
टाइम नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा है कि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करने वाले हैं। रोहित को श्रीलंका दौरे पर आराम दिया जा सकता है, केएल राहुल एकदिवसीय में टीम के कप्तान हो सकते हैं।
गौरतलब है कि केएल राहुल वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं लेकिन टी20 में फ़िलहाल उनकी जगह बनती हुई नजर नहीं आ रही है। हार्दिक पांड्या का वर्ल्ड कप में हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। भारतीय टीम की कप्तानी का दावेदार पांड्या को माना जा रहा है, आईपीएल में कप्तानी का अनुभव उनको है।
श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ नए कोच गौतम गंभीर जाने वाले हैं। उनके साथ नए कप्तान का तालमेल भी देखने लायक रहेगा। ज़िम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का कोच बनाकर भेजा गया है। देखना होगा कि नए कप्तान की घोषणा कब तक होगी।












Click it and Unblock the Notifications