IPL से बाहर रहकर खुश हैं पुजारा, बताया क्यों जरूरी था काउंटी क्रिकेट खेलना
नई दिल्ली। चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप 2022 में दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में फिर से जगह बना ली है। रहाणे को टेस्ट में अपने खराब प्रदर्शन के कारण टीम से जगह गंवानी पड़ी। फिर उन्होंने आईपीएल 2022 की नीलामी में अपना दिया ताकि कोई खरीददार मिल जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आईपीएल में नहीं बिकने के बाद पुजारा ने ससेक्स के लिए पांच डिवीजन टू मैचों में 720 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं।

बीसीसीआई ने उन्हें और अजिंक्य रहाणे को कुछ हफ्ते पहले भारत के लिए पिछले दो सालों में खराब रिटर्न के बावजूद एक केंद्रीय अनुबंध की पेशकश की और उन्हें फाॅर्म में लाैटने को कहा। अगर पुजारा आईपीएल में बिक जाते तो शायद वो दर्शक बनकर ही रह जाते। ऐसा पुजारा का भी मानना है क्योंकि वे जानते थे कि अगर बिक भी जाते तो प्लेइंग इलेवन में माैके ना मिलते। पुजारा के अनुसार, अनसोल्ड रहना सहही साबित हुआ क्योंकि वह काउंटी क्रिकेट के जरिए लय में आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : नए नियम हुए लागू, बिना खेले ही फाइनल की दाैड़ से बाहर हो जाएगा RCB
Recommended Video
उन्होंने खुलासा किया कि काउंटी क्रिकेट ने उनका आत्मविश्वास कैसे बढ़ गया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा चीजों को वापस लाने से सिर्फ एक बड़ी पारी दूर थे। पुजारा ने पेरिस से द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "आप कह सकते हैं कि आईपीएल ना खेलना सही साबित हुआ। अगर मुझे किसी आईपीएल टीम ने खरीद लिया होता तो इस बात की बड़ी संभावना नहीं थी कि मुझे कोई मैच मिलेगा। मैं अभी मैदान पर जाता और अभ्यास करता। नेट्स में प्रैक्टिस करना और मैच खेलना हमेशा अलग होता है। इसलिए जब काउंटी की बात हुई, तो मैंने सिर्फ हां कहा। मेरा काउंटी के लिए हां कहने का प्रमुख कारण यह है कि मुझे अपनी पुरानी लय वापस चाहिए थी।"
पुजारा ने आगे कहा, "मैं सकारात्मक था, इसमें कोई संदेह नहीं था। जिस तरह से मैंने काउंटी क्रिकेट खेला है, मुझे उम्मीद थी कि मैं भारतीय टीम में वापसी करूंगा। लेकिन जब मैं काउंटी क्रिकेट खेलने गया तो उस समय यह बात दिमाग में नहीं थी कि भारतीय टीम में वापसी करूंगा। मैं बस अपनी लय खोजना चाहता था और मुझे पता था कि एक बड़ी पारी से मुझे अपनी लय फिर से मिल जाएगी।''












Click it and Unblock the Notifications