GT vs SRH : राशिद खान ने छक्कों की बाैछार कर दिलाई जीत, ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस को राशिद खान ने तूफानी पारी खेल अंतिम गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दिलाई। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे, लेकिन गेंदबाज मार्को ने इस ओवर में 4 छक्के खाकर मैच हैदराबाद के हाथों से गंवा दिया। यह गुजरात की 9 मैचों में 7वीं जीत रही। वहीं हैदराबाद को 8 मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। राशिद ने महज 11 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई, जिसमें 4 छक्के शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- 160 किमी की रफ्तार से गेंद फेंक सकता है ये भारतीय बाॅलर, वसीम जाफर ने बताया नाम

उमरान की मेहनत पर फिरा पानी

उमरान की मेहनत पर फिरा पानी

इसके अलावा साहा ने 38 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए। लेकिन इन्हें भी उमरान ने आउट किया। फिर उमरा ने डेविड मिलर (17) और अभिनव मनोहर (0) को एक ही ओवर में आउट कर अपने आईपीएल करियर में पहली बार पांच विकेट लिए। उमरान ने 25 रन देकर 5 विकेट लिए। लेकिन आखिरी 4 ओवरों में राहुल तेवतिया और राशिद खान ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। तेवतिया 21 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे।

शशांक ने हैदराबाद के लिए लगाए छक्के

शशांक ने हैदराबाद के लिए लगाए छक्के

इससे पहले हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। केन विलियमसन (5) और राहुल त्रिपाठी (16) के सस्ते में आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा और एडेन मार्कराम ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर हैदराबाद की पारी को संभाला। उन्होंने 42 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली। मार्कराम ने 56 रन बनाए, जिसें चौके और 3 छक्के शामिल रहे। फिर पारी के आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज मार्को जेन्सेन को शशांक सिंह ने आखिरी तीन गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर हैदराबाद का स्कोर 195 तक पहुंचाया। शशांक ने 6 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। वहीं गुजरात के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने 39 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच-

ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच-

पहली गेंद - राहुल तेवतिया ने लगाया छक्का

दूसरी गेंद - एक रन आया

तीसरी गेंद - राशिद ने लगाया छक्का

चाैथी गेंद - कोई रन नहीं आया

पांचवीं गेंद - राशिद ने लगाया छक्का

छठी गेंद - राशिद ने लगाया छक्का

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+