GT vs RCB Dream 11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम, आप हो सकते हैं मालामाल!
GT vs RCB Dream 11 Today: 28 अप्रैल यानी कि रविवार को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। ऐसे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम जीत के सिलसिले को बरकार रखना चाहेगी।
गुजरात को जीत की तलाश
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच को जीतने में नाकाम रही थी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात को इस सीजन 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात को अगर प्ले ऑफ की रेस में बने रहना है तो आरसीबी के खिलाफ उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
दोनों ही टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो आज के मैच में बल्ले से रनों की बरसात कर सकते हैं। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में 2024 में सबसे अधिक रन बनाया है। यही वजह है कि उनके सिर पर ऑरेंज कैप भी विराजमान है। विराट कोहली के अलावा कप्तान फॉफ डू प्लेसिस में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
गिल को दिखाना होगा दम
गुजरात की तरफ से एक बार फिर से कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा डेविड मिलर भी पिछले मुकाबले में फॉर्म में नजर आए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह टीम को जीत दिलाने से चूक गए। लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खास प्रभावित किया। गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात टाइटंस के लिए संदीप वॉरियर, मोहित शर्मा और राशिद खान अहम खिलाड़ी होंगे। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से लॉकी फर्ग्युसन, यश दयाल और करण शर्मा पर सबकी नज़रें बनी रहेगी।
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम
कप्तान- विराट कोहली
उपकप्तान-शुभमन गिल
विकेटकीपर - दिनेश कार्तिक।
बल्लेबाज - फाफ डु प्लेसिस, साईं सुदर्शन।
ऑलराउंडर - विल जैक्स, कैमरून ग्रीन, अजमतुल्लाह ओमारजई।
गेंदबाज - राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद सिराज।
बेस्ट ड्रीम 11 टीम- 2
कप्तान- फाफ डु प्लेसिस
उपकप्तान-साईं सुदर्शन
विकेटकीपर - दिनेश कार्तिक।
बल्लेबाज - विराट कोहली, शुभमन गिल।
ऑलराउंडर - विल जैक्स, कैमरून ग्रीन, अजमतुल्लाह ओमारजई।
गेंदबाज - राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद सिराज।
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन
ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर, साई सुदर्शन।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, लॉकी फर्ग्यूसन, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, स्वप्निल सिंह।












Click it and Unblock the Notifications