RCB vs GT : इतनी पारियों के बाद कोहली ने ठोकी फिफ्टी, अनुष्का ने बटोर ली सुर्खियां

नई दिल्ली। आखिरकार विराट कोहली के बल्ले से रनों का सूखा खत्म होता दिखा। आईपीएल 2022 में कोहली ने शुरूआती 9 मैचों में कोई बड़ी पारी नहीं खेली थी, लेकिन सीजन के 44वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने फिफ्टी ठोक आलोचकों को जवाब दे दिया है। कोहली मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में ओपनिंग करने उतरे। फाफ डु प्लेसिस तो बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन कोहली ने क्रीज पर जमते हुए बड़ी सूझबूझ के साथ अर्धशतक पूरा किया।
यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक की वापसी होना मुश्किल, SA के खिलाफ T20 सीरीज से पहले आई बड़ी खबर
कोहली ने हालांकि 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का 43वां अर्धशतक भी रहा, जो 217वें मैच में आया। कोहली आईपीएल में 5 शतक भी लगाए हैं। कोहली ने 14 आईपीएल पारियां खेलने के बाद अर्धशतक लगाया है। वहीं इस सीजन में यह उनका पहला अर्धशतक भी रहा। इससे पहले कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर इस सीजन में 48 था। कोहली के बल्ले से हालांकि निकला यह अर्धशतक धीमा रहा क्योंकि उनकी पारी 58 रनों पर समाप्त हुई जो 53 गेंदों में आई। उनकी पारी में 6 चाैके व 1 छक्का रहा। कोहली को मोहम्मद शमी ने आउट किया।
Recommended Video
कोहली ने जैसे ही अर्धशतक पूरा किया तो स्टैंड में बैठीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी खुशी व्यक्त करती नजर आईं। अनुष्का सफेद ड्रेस में नजर आईं। जब कोहली बाउंड्री लगा रहे थे तो वह खुशी में झूम रहीं थी, जिसकी तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पाटीदार के साथ की मजबूत साझेदारी
कोहली इस बार अलग अंदाज में दिख। डु प्लेसिस के आउट होने के बाद कोहली ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर पारी को संभाला। एक तरफ पाटीदार तेज खेल रहे थे तो दूसरी ओर कोहली अपनी खोई हुई फाॅर्म को फिर से हासिल करने के लिए संभलकर खेलते हुए नजर आए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। पाटीदार ने 32 गेंदों में 52 रन बनाए।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications