दिनेश कार्तिक की वापसी होना मुश्किल, SA के खिलाफ T20 सीरीज से पहले आई बड़ी खबर

Dinesh Karthik

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर नाम कमा रहे हैं। आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए हर खिलाड़ी मिले माैके का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है ताकि चयनकर्ताओं को लुभाया जा सके। वहीं भारतीय टीम आईपीएल समाप्ति के बाद 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि जो खिलाड़ी आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं उन्हें माैका मिल सकता है। दिनेश कार्तिक को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं, लेकन इस बीच जो रिपोर्ट सामने आई है वो थोड़ी अलग है।

दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई चयन समिति जून में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं करेगी। बता दें कि चयन समिति के सदस्य चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मैचों में भाग ले रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि वो आईपीएल में चमकने वाले खिलाड़ियों को चुन सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- गुजरात की जीत देख नाच उठी नताशा स्टेनकोविच, वीडियो हुआ वायरल

Recommended Video

    IPL 2022: IPL के दूसरे फेज में बदली नजर आएगी DC टीम, टीम ने लॉन्च की नई जर्सी | वनइंडिया हिंदी

    चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, और अर्शदीप सिंह जैसे अनकैप्ड सितारों को नजर में रखे हुए हैं। अनुभवी दिनेश कार्तिक ने भी अपने सबको आकर्षित किया है और इस साल के अंत में टी20 विश्व कप खेलने की इच्छा खुद जता चुके हैं। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी बुरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म में रहे हैं। फिर भी, आईपीएल के परिणाम राष्ट्रीय टीम में उनकी जगह को मुश्किल में नहीं डालेंगे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 जून से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम में कोई आश्चर्य भरे फैसले नहीं होंगे।

    हालांकि कुछ नए नामों को टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। इसलिए, जो खिलाड़ी वेस्टइंडीज और श्रीलंका सीरीज के लिए चुने गए थे, उन्हें टीम में अपनी जगह बरकरार रखने का माैका मिलेगा।ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप 2022 से पहले भारत बहुत सारे टी20 मैच खेलेगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भिड़ने के बाद टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से भारत की टक्कर होगी और चयनकर्ता नए चेहरों को अवसर देने पर विचार कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+